• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

WhatsApp ने शुरू की स्कैमर्स की सफाई! अब अनजान ग्रुप और फर्जी चैट से खुद मिलेगा Alert!

WhatsApp ने स्कैम और फर्जी अकाउंट्स से बचाव के लिए नए सेफ्टी फीचर्स लॉन्च किए हैं. अब अगर किसी यूज़र को अनजान व्यक्ति द्वारा बनाए गए ग्रुप में जोड़ा जाता है, तो एक सेफ्टी स्क्रीन अलर्ट मिलेगा.

  • Samachaar Desk | 07 Aug 2025 11:58 AM
WhatsApp ने शुरू की स्कैमर्स की सफाई! अब अनजान ग्रुप और फर्जी चैट से खुद मिलेगा Alert!

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने यूजर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक और बड़ा कदम उठाया है. प्लेटफॉर्म अब स्कैम और फेक अकाउंट्स पर लगाम लगाने के लिए नए सेफ्टी फीचर्स रोलआउट कर रहा है. ये फीचर्स यूजर्स को अनचाहे ग्रुप्स, फिशिंग अटैक्स और अनजान लोगों से जुड़ी धोखाधड़ी से बचाएंगे.

अनजान ग्रुप में जोड़े जाने पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई यूज़र ऐसे WhatsApp ग्रुप में जोड़ा जाता है जिसे किसी अनजान व्यक्ति ने बनाया है, तो अब ऐप एक सेफ्टी ओवरव्यू स्क्रीन दिखाएगा. इसमें यूज़र को ये जानकारी मिलेगी:

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

1. किसने ग्रुप में जोड़ा?

2. क्या वो व्यक्ति आपके कॉन्टैक्ट में है या नहीं?

3. क्या बाकी सदस्य आपके फोनबुक में हैं?

जब तक यूज़र खुद से निर्णय नहीं लेता कि वह ग्रुप में रहना चाहता है या नहीं, तब तक उस ग्रुप की नोटिफिकेशन्स म्यूट रहेंगी. इससे स्पैम और फिशिंग अटैक्स से काफी हद तक राहत मिलेगी.

अनजान व्यक्ति से चैट करने पर भी अलर्ट

WhatsApp ने स्कैम के एक और ट्रेंड की पहचान की है, जहां स्कैमर्स दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से लोगों को WhatsApp पर लाते हैं और फिर धोखाधड़ी करते हैं. इसे रोकने के लिए WhatsApp अब एक नया सेफ्टी अलर्ट फीचर टेस्ट कर रहा है.

यदि कोई यूज़र किसी ऐसे व्यक्ति से चैट शुरू करता है जो उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है, तो एक पॉप-अप नोटिफिकेशन दिखाई देगा, जिसमें उस व्यक्ति से जुड़ी जरूरी जानकारी होगी. इससे यूज़र सोच-समझकर बातचीत शुरू कर सकेगा.

6.8 मिलियन से ज्यादा फर्जी अकाउंट्स पर कार्रवाई

WhatsApp ने हाल ही में जानकारी दी कि उसने 6.8 मिलियन से ज्यादा फर्जी और स्कैम अकाउंट्स को प्लेटफॉर्म से हटाया है. यह साफ संकेत है कि कंपनी अब ऐसे मामलों पर बेहद सख्त हो चुकी है.

यूज़र की प्राइवेसी रहेगी बरकरार

कंपनी ने यह भी साफ किया है कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और यूज़र की प्राइवेसी पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा, लेकिन यूज़र सेफ्टी को और बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स लाए जाते रहेंगे.

WhatsApp के ये नए फीचर्स न सिर्फ स्कैमर्स को रोकने में मदद करेंगे, बल्कि यूज़र्स को एक सुरक्षित, भरोसेमंद और कंट्रोल में रहने वाला अनुभव भी देंगे.

संबंधित ख़बरें
kitchen hacks

Kitchen Hacks : बारिश में घर की हर समस्या का हल इन 5 आसान हैक्स में छुपा है, आज ही करें ट्राय

Ladli Behna Yojana

रक्षाबंधन से पहले CM का बड़ा गिफ्ट! महिलाओं के खाते में सीधे आएंगे ₹1500, अभी चेक करें लिस्ट में नाम

Instagram Update

Instagram का धमाकेदार अपडेट! दिखेगी दोस्तों की लोकेशन… Repost और Reels में आए जबरदस्त बदलाव!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home