• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

रक्षाबंधन से पहले CM का बड़ा गिफ्ट! महिलाओं के खाते में सीधे आएंगे ₹1500, अभी चेक करें लिस्ट में नाम

7 अगस्त 2025 को मध्य प्रदेश की महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना की 27वीं किस्त के रूप में ₹1500 ट्रांसफर किए जाएंगे. इसमें ₹1250 की नियमित राशि के साथ ₹250 का रक्षाबंधन शगुन शामिल है.

  • Samachaar Desk | 07 Aug 2025 10:59 AM
रक्षाबंधन से पहले CM का बड़ा गिफ्ट! महिलाओं के खाते में सीधे आएंगे ₹1500, अभी चेक करें लिस्ट में नाम

मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ी खुशखबरी आई है.7 अगस्त 2025 को लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त के साथ राज्य सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का खास गिफ्ट दे रही है. इस बार हर लाभार्थी महिला को 1250 रुपये की नियमित राशि के साथ 250 रुपये का बोनस भी दिया जाएगा, यानी कुल 1500 रुपये सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी.

सीएम ने एक क्लिक से भेजेंगे 1859 करोड़ की राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से दोपहर 2:45 बजे एक बटन दबाकर 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार 823 महिलाओं के बैंक खातों में 1859 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे. उन्होंने इसे भाई की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा बताया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

क्या है लाडली बहना योजना?

लाडली बहना योजना की शुरुआत 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना, उनके स्वास्थ्य, पोषण और पारिवारिक निर्णयों में भागीदारी को बढ़ाना है. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके आधार लिंक्ड बैंक अकाउंट में भेजे जाते हैं.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2025 तक इस योजना पर 6198.88 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं. यह योजना बीजेपी की 2023 विधानसभा चुनाव में जीत का एक बड़ा कारण भी मानी गई थी.

ऐसे चेक करें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं

1. लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

2. ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ टैब पर क्लिक करें.

3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें.

4. कैप्चा भरें और OTP वाले विकल्प पर क्लिक करें.

5. रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को भरते ही स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा.

अगर आप पात्र हैं, तो आपको किस्त ट्रांसफर का SMS भी मिल जाएगा.

दिवाली के बाद बढ़ेगी सहायता राशि

मुख्यमंत्री ने पहले ऐलान किया था कि दिवाली 2025 के बाद से हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे और 2028 तक यह राशि 3000 रुपये प्रतिमाह कर दी जाएगी. यह योजना अब सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बन चुकी है.

रक्षाबंधन के मौके पर सरकार का यह शगुन महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला है. लाडली बहना योजना धीरे-धीरे मध्य प्रदेश की महिलाओं की जिंदगी बदल रही है और आने वाले वर्षों में यह और भी सशक्त रूप लेगी.

संबंधित ख़बरें
Rakshabandhan Muhrat 2025

Rakshabandhan Muhrat 2025 : भाई-बहन के प्यार का पर्व होगा और भी शुभ, रक्षाबंधन पर नहीं होगा भद्रा का साया, जानें मुहरत..

karishma

सिर्फ 16 की उम्र में करिश्मा कपूर बनी थीं स्टार, पिता रणधीर कपूर की एक सलाह ने बदल दी जिंदगी

kitchen hacks

Kitchen Hacks : बारिश में घर की हर समस्या का हल इन 5 आसान हैक्स में छुपा है, आज ही करें ट्राय

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home