• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

Instagram का धमाकेदार अपडेट! दिखेगी दोस्तों की लोकेशन… Repost और Reels में आए जबरदस्त बदलाव!

Instagram ने तीन नए फीचर्स लॉन्च किए हैं, Reposts, Friend Map और Friends Feed in Reels Tab. ये फीचर्स इंस्टाग्राम को और भी इंटरैक्टिव और सोशल बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं.

  • Samachaar Desk | 07 Aug 2025 11:27 AM
Instagram का धमाकेदार अपडेट! दिखेगी दोस्तों की लोकेशन… Repost और Reels में आए जबरदस्त बदलाव!

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने बुधवार को अपने प्लेटफॉर्म पर तीन नए फीचर्स लॉन्च किए हैं, जिनका मकसद यूज़र्स को अपने दोस्तों के साथ ज्यादा बेहतर और इंटरेक्टिव तरीके से जोड़ना है. ये तीन फीचर्स हैं, ‘Reposts’, ‘Friend Map’ और ‘Reels टैब में Friends Feed’. इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने एक वीडियो में कहा कि इंस्टाग्राम सिर्फ एंटरटेनिंग प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि यूज़र्स की भागीदारी वाला अनुभव भी बनना चाहता है.

Friend Map: अब जानें दोस्तों की लोकेशन

Instagram का Friend Map फीचर अब यूज़र्स को अपने दोस्तों के साथ अपना आखिरी एक्टिव लोकेशन शेयर करने की सुविधा देता है. यह पूरी तरह वैकल्पिक है, यूज़र जब चाहें इसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं. लोकेशन शेयरिंग के जरिए आप देख सकते हैं कि आपके दोस्त या पसंदीदा क्रिएटर्स किस मज़ेदार या अनोखी जगह से पोस्ट कर रहे हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

यह फीचर Snapchat के Snap Map की तरह काम करता है और इंस्टाग्राम के Direct Message (DM) सेक्शन में उपलब्ध है. इससे प्लेटफॉर्म पर सोशल इंटरैक्शन और भी मजेदार बन जाएगा.

Reposts: अब करें पसंदीदा पोस्ट दोबारा शेयर

अब इंस्टाग्राम पर आप किसी भी पब्लिक Reel या पोस्ट को Repost कर सकते हैं. यह फीचर खास उन यूज़र्स के लिए है जो अपने दोस्तों के साथ मजेदार या जानकारीपूर्ण कंटेंट शेयर करना चाहते हैं. Reposts आपके फॉलोअर्स और दोस्तों के फीड में रिकमेंडेशन के तौर पर दिखेंगे. साथ ही यह सभी रीपोस्ट्स आपके प्रोफाइल के “Reposts टैब” में सेव भी हो जाएंगे ताकि आप उन्हें कभी भी देख सकें.

अच्छी बात यह है कि रीपोस्ट करते समय ऑरिजिनल क्रिएटर को ऑटोमैटिक क्रेडिट दिया जाएगा. इससे कंटेंट क्रिएटर्स को नए ऑडियंस तक पहुंचने का मौका मिलेगा, यहां तक कि उन लोगों तक भी जो उन्हें फॉलो नहीं करते.

Friends Feed सेक्शन

रील्स टैब में अब एक नया Friends Feed सेक्शन जोड़ा गया है, जहां यूज़र सिर्फ अपने दोस्तों द्वारा अपलोड की गई रील्स देख पाएंगे. इससे यूज़र्स का अनुभव और ज्यादा पर्सनल और कनेक्टेड हो जाएगा.

लोकेशन शेयरिंग पर पूरा कंट्रोल

1. लोकेशन शेयरिंग डिफ़ॉल्ट रूप से ऑफ रहती है.

2. यूज़र इसे सिर्फ तभी ऑन कर सकते हैं जब वे चाहें.

3. लोकेशन सिर्फ उन्हीं दोस्तों को दिखाई जाएगी जिन्हें यूज़र चुनते हैं, जैसे Close Friends या सिलेक्टेड फ्रेंड्स.

4. यूज़र चाहें तो किसी खास व्यक्ति या जगह को लोकेशन देखने से रोक भी सकते हैं.

5. ऐप ओपन करते ही या बैकग्राउंड से लौटते समय लोकेशन अपडेट हो जाती है.

6. पैरेंट्स के लिए भी Supervision Tools के जरिए बच्चों की लोकेशन सेटिंग्स मैनेज करने की सुविधा मौजूद है.

Instagram के ये तीन नए फीचर्स न केवल सोशल कनेक्शन को मजबूत करते हैं, बल्कि यूज़र्स को अपने अनुभव को और भी व्यक्तिगत और मजेदार बनाने की आज़ादी भी देते हैं. Repost से लेकर Friend Map तक, ये सभी अपडेट युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स दोनों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

संबंधित ख़बरें
karishma

सिर्फ 16 की उम्र में करिश्मा कपूर बनी थीं स्टार, पिता रणधीर कपूर की एक सलाह ने बदल दी जिंदगी

kitchen hacks

Kitchen Hacks : बारिश में घर की हर समस्या का हल इन 5 आसान हैक्स में छुपा है, आज ही करें ट्राय

Ladli Behna Yojana

रक्षाबंधन से पहले CM का बड़ा गिफ्ट! महिलाओं के खाते में सीधे आएंगे ₹1500, अभी चेक करें लिस्ट में नाम

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home