भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पुष्टि की है कि 29 जून 2025 को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे भारत को कवर कर लिया है. यह सामान्य तिथि 8 जुलाई से 9 दिन पहले हुआ, जो अपने आप में एक अहम मौसमीय बदलाव है. दिल्ली-एनसीआर में मानसून की एंट्री दो दिन की देरी से हुई लेकिन अब देशभर में बादल छाए हुए हैं.
IMD के मुताबिक, देश में लो प्रेशर एरिया और घने बादलों के चलते मानसून की परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो गई हैं. मानसून ट्रफ इस समय फिरोजपुर, सोनीपत, अयोध्या, गया, पुरुलिया होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैला है.
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया है. यहां अत्यधिक बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे भूस्खलन, बाढ़ या बिजली गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं.
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां 2-3 दिन तक तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने का अनुमान है. 29 जून से 2 जुलाई तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 31-34°C रह सकता है, जो सामान्य से 4-6°C कम रहेगा.
1 पूर्व और मध्य भारत
अत्यधिक भारी बारिश: झारखंड (29-30 जून), ओडिशा (29 जून) भारी से बहुत भारी बारिश: बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल
2 उत्तर-पश्चिम भारत
भारी बारिश: हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान बहुत भारी बारिश: उत्तराखंड, हिमाचल, पश्चिम यूपी (29 जून-2 जुलाई)
3 पश्चिम भारत
कोकण, गोवा, गुजरात के घाट क्षेत्रों में 7 दिन तक भारी बारिश की संभावना
4 पूर्वोत्तर भारत
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में 2–5 जुलाई तक भारी बारिश
5 दक्षिण भारत
केरल और कर्नाटक में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान
इस बार मानसून पूरे देश में तेज गति से फैला है. अब जरूरत है सतर्क रहने की क्योंकि कई राज्यों में भारी बारिश से जुड़ी चेतावनियां दी गई हैं. मौसम विभाग की एडवाइजरी को फॉलो करें और जरूरत पड़ने पर घर से बाहर निकलने से बचें.
Copyright © 2026 The Samachaar
