• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

क्या आपका फोन भी धीरे चल रहा है? जानिए कैसे ये आसान ट्रिक्स आपके फोन को तुरंत सुपरफास्ट बना सकती हैं!

फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए नियमित रूप से कैश डेटा, बेकार ऐप्स और गैलरी की सफाई करें. इससे स्टोरेज खाली होगा और फोन तेज चलेगा.

  • Samachaar Desk | 10 Oct 2025 09:41 PM
क्या आपका फोन भी धीरे चल रहा है? जानिए कैसे ये आसान ट्रिक्स आपके फोन को तुरंत सुपरफास्ट बना सकती हैं!

आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. लेकिन क्या आपको पता है कि जैसे घर में धूल जमती है, वैसे ही आपके फोन में भी "कचरा" जमा हो जाता है? ये डिजिटल कचरा आपके फोन की स्पीड को धीमा कर सकता है और उसकी परफॉर्मेंस को भी खराब कर सकता है.

चलिए जानते हैं कि फोन में कौन-कौन सी चीजें कचरे की तरह काम करती हैं और उन्हें कैसे साफ किया जा सकता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

Cache Data : छिपा हुआ कचरा

जब भी आप कोई ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो वह अपने आप कुछ टेंपरेरी (अस्थायी) फाइलें फोन में सेव कर लेता है. इसे ही क्लियर कैच (Cache Data) कहा जाता है. ये फाइलें धीरे-धीरे फोन की मेमोरी भर देती हैं और फोन को धीमा कर देती हैं.

कैसे साफ करें:

फोन की सेटिंग्स में जाएं. ऐप्स पर क्लिक करें. हर ऐप पर एक-एक करके टैप करें. फिर स्टोरेज पर जाएं और क्लियर कैच पर क्लिक करें.

इस प्रोसेस से आपका फोन हल्का हो जाएगा और थोड़ी राहत महसूस होगी.

बिना इस्तेमाल के ऐप्स: फालतू जगह घेरने वाले

कई बार हम कई ऐप डाउनलोड कर लेते हैं लेकिन बाद में उनका इस्तेमाल नहीं करते. ये ऐप्स बैकग्राउंड में भी चल सकते हैं और आपका स्टोरेज और बैटरी दोनों बर्बाद करते हैं.

कैसे साफ करें:

फोन की सेटिंग्स खोलें. Apps सेक्शन में जाएं. जो ऐप्स काम के नहीं हैं, उन्हें अनइंस्टॉल कर दें.

इस तरह आप फोन में जगह खाली कर सकते हैं और परफॉर्मेंस भी बेहतर कर सकते हैं.

गैलरी का बोझ: फोटो-वीडियो का ढेर

फोन की स्टोरेज फुल होने का सबसे बड़ा कारण है- फोटो और वीडियो. खासकर अगर आप व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं, और उसका मीडिया विजिबिलिटी फीचर ऑन है, तो हर भेजा गया फोटो या वीडियो गैलरी में सेव हो जाता है.

क्या करें:

सबसे पहले व्हाट्सएप की सेटिंग में जाकर मीडिया विजिबिलिटी को बंद करें. फिर गैलरी में जाएं और फालतू फोटो/वीडियो डिलीट करें. जरूरत हो तो गूगल फोटोज या क्लाउड में बैकअप लें और फोन से डेटा हटा दें.

इस तरह आपकी गैलरी भी हल्की होगी और फोन की स्पीड भी सुधरेगी.

अंतिम बात

फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर उसका "डिजिटल क्लीनअप" करते रहें. Cache साफ करें, फालतू ऐप्स हटाएं और गैलरी को व्यवस्थित रखें. इससे ना सिर्फ आपका फोन स्मूद चलेगा, बल्कि उसकी लाइफ भी लंबी होगी.

संबंधित ख़बरें
पुरुषों और महिलाओं की नसबंदी में क्या फर्क होता है? जानिए कैसे होती है ट्यूबेक्टॉमी और वेसक्टॉमी

पुरुषों और महिलाओं की नसबंदी में क्या फर्क होता है? जानिए कैसे होती है ट्यूबेक्टॉमी और वेसक्टॉमी

diwali

Diwali 2025 : लक्ष्मी जी को बुलाना चाहते हैं अपने घर? दीपावली पर करें ये खास उपाय

salman khan

Salman Khan Debut Film : सुपरस्टार बनने से पहले सलमान खान ने किया था ये काम, इस फिल्म से किया था डेब्यू

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home