• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Salman Khan Debut Film : सुपरस्टार बनने से पहले सलमान खान ने किया था ये काम, इस फिल्म से किया था डेब्यू

Salman Khan Debut Film : सलमान खान ने एक्टिंग करियर की शुरुआत साइड रोल और असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी. 1989 की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से लीड एक्टर बने और सुपरस्टार का सफर शुरू हुआ.

  • Samachaar Desk | 10 Oct 2025 08:58 PM
Salman Khan Debut Film : सुपरस्टार बनने से पहले सलमान खान ने किया था ये काम, इस फिल्म से किया था डेब्यू

Salman Khan Debut Film : सलमान खान, एक ऐसा नाम जो आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है. पिछले 37 सालों से बॉलीवुड में एक्टिंग कर रहे सलमान ना सिर्फ सुपरहिट फिल्में देते आए हैं, बल्कि वो हिंदी सिनेमा के सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार हैं, उम्र के 60 की ओर बढ़ते हुए भी सलमान आज भी बड़े पर्दे पर लीड रोल निभा रहे हैं.

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस सुपरस्टार का फिल्मी सफर आखिर कैसे शुरू हुआ था? सलमान को उनकी पहली फिल्म कैसे मिली थी? चलिए जानते हैं सलमान खान की पहली फिल्म से जुड़ी दिलचस्प कहानी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में करियर की शुरुआत

बहुत कम लोग जानते हैं कि सलमान खान ने एक्टिंग से पहले फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कॉलेज में एडमिशन तो लिया, लेकिन फिल्मी दुनिया का सपना उन्हें इतना खींच लाया कि उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी.

साल 1988 में आई फिल्म ‘फलक’ में सलमान ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था. इस फिल्म को शशिलाल के. नायर ने निर्देशित किया था और इसमें जैकी श्रॉफ, राखी, अनुपम खेर, परेश रावल, माधवी और शेखर कपूर जैसे बड़े सितारे नजर आए थे.

जब काम मांगने गए और एक्टर बन गए

सलमान के पिता सलीम खान उस दौर में बॉलीवुड के मशहूर राइटर थे. लेकिन सलमान ने कभी भी अपने पिता की पहचान का फायदा उठाने की कोशिश नहीं की. उन्होंने खुद मेहनत से अपना रास्ता बनाने की ठानी.

एक बार सलमान निर्देशक जे. के. बिहारी से मिलने पहुंचे थे. वह उस समय फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ (1988) बना रहे थे, जिसमें रेखा और फारुख शेख लीड रोल में थे. सलमान वहां असिस्टेंट डायरेक्टर की नौकरी मांगने गए थे, लेकिन किस्मत ने उनका साथ दिया और उन्हें इस फिल्म में एक छोटा रोल मिल गया. यहीं से शुरू हुआ सलमान खान का एक्टिंग करियर. हालांकि ये एक साइड रोल था, लेकिन उन्होंने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया.

पहली हिट फिल्म ने बदल दी किस्मत

सलमान खान की किस्मत वाकई चमक उठी जब उन्हें 1989 में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में लीड एक्टर का मौका मिला. इस फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या थे और यह फिल्म रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर हिट बन गई.

इस फिल्म ने सलमान को रातों-रात स्टार बना दिया. 'मैंने प्यार किया' को आज भी हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक फिल्मों में गिना जाता है. सलमान की मासूमियत, अभिनय और अंदाज को लोगों ने खूब सराहा.

संबंधित ख़बरें
mahabharata

37 साल बाद लौट रही है महाभारत! इस बार नहीं होगा सब कुछ पहले जैसा, जानिए क्या है नया अवतार

पुरुषों और महिलाओं की नसबंदी में क्या फर्क होता है? जानिए कैसे होती है ट्यूबेक्टॉमी और वेसक्टॉमी

पुरुषों और महिलाओं की नसबंदी में क्या फर्क होता है? जानिए कैसे होती है ट्यूबेक्टॉमी और वेसक्टॉमी

diwali

Diwali 2025 : लक्ष्मी जी को बुलाना चाहते हैं अपने घर? दीपावली पर करें ये खास उपाय

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home