• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • States

कौन थे झारंखड के पूर्व CM और JMM के संस्थापक शिबू सोरेन? इस बीमारी के चलते हो गया निधन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. 81 वर्षीय सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले एक महीने से वेंटिलेटर पर थे.

  • Golu Dwivedi | 04 Aug 2025 11:19 AM
कौन थे झारंखड के पूर्व CM और JMM के संस्थापक शिबू सोरेन? इस बीमारी के चलते हो गया निधन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. 81 वर्षीय सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले एक महीने से वेंटिलेटर पर थे. उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दुखद समाचार की पुष्टि करते हुए कहा, 'आदरणीय दिशोम गुरु अब हमारे बीच नहीं रहे. आज मैं खुद को खाली महसूस कर रहा हूं.

शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति में जनआंदोलनों से उभरे एक ऐसे आदिवासी नेता थे, जिन्होंने न सिर्फ झारखंड राज्य के गठन के लिए लंबी लड़ाई लड़ी, बल्कि उसे नेतृत्व भी दिया। तीन बार मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में कोयला मंत्री रह चुके सोरेन वर्तमान में राज्यसभा के सांसद भी थे.

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

लंबे समय से बीमार थे 'दिशोम गुरु'

शिबू सोरेन को जून के अंतिम सप्ताह में गुर्दे संबंधी समस्याओं के चलते दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ, जिसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली.

आदिवासी राजनीति के सबसे मजबूत स्तंभ

11 जनवरी 1944 को झारखंड के नेमरा गांव में जन्मे शिबू सोरेन का जीवन संघर्षों से भरा रहा। बचपन में ही उनके पिता की हत्या साहूकारों के गुर्गों ने कर दी थी, जिसने उनके भीतर सामाजिक न्याय की आग जलाई, 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने 'संथाल नवयुवक संघ' की स्थापना की और 1972 में एक प्रमुख आंदोलनकारी नेता ए.के. रॉय और बिनोद बिहारी महतो के साथ मिलकर 'झारखंड मुक्ति मोर्चा' (JMM) की नींव रखी.

झारखंड राज्य की मांग का चेहरा

झारखंड राज्य की मांग को लेकर सोरेन दशकों तक संघर्ष करते रहे. उनकी अगुवाई में आदिवासी आंदोलनों ने राष्ट्रीय पहचान बनाई और वर्ष 2000 में झारखंड को बिहार से अलग कर एक नया राज्य बनाया गया. शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति के प्रतीक बन चुके थे और पार्टी के अध्यक्ष पद पर अप्रैल 2025 तक बने रहे.

मुख्यमंत्री और कोयला मंत्री के रूप में कार्यकाल

शिबू सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने. मार्च 2005 में पहली बार (सिर्फ 9 दिन), फिर अगस्त 2008 से जनवरी 2009 और दिसंबर 2009 से मई 2010 तक. हालांकि वे कभी भी पूर्ण कार्यकाल पूरा नहीं कर सके क्योंकि राजनीतिक अस्थिरता उनकी सरकारों को प्रभावित करती रही। केंद्र में वे तीन बार कोयला मंत्री रहे (2004-2006) और लोकसभा में छह बार सांसद के तौर पर प्रतिनिधित्व किया.

विवादों से भी रहा नाता

शिबू सोरेन का राजनीतिक जीवन विवादों से अछूता नहीं रहा। 1975 के चिरूडीह हत्याकांड और 1994 में अपने निजी सचिव की हत्या के आरोपों में उन्हें गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में अदालत ने उन्हें बरी कर दिया। उन पर अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप भी लगे, लेकिन उन्होंने हमेशा खुद को निर्दोष बताया.

नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि 'शिबू सोरेन जी एक जमीनी नेता थे जिन्होंने जन सेवा के क्षेत्र में दृढ़ संकल्प से काम किया। वे विशेष रूप से आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने को लेकर प्रतिबद्ध थे. उनके निधन से दुखी हूं. परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की. झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात कर शोक संवेदना प्रकट की. ॐ शांति.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'शिबू सोरेन जी झारखंड के उन ऊंचे कद के नेताओं में से एक थे जिन्होंने जीवन भर कमजोर वर्गों विशेषकर आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वे जमीन से जुड़े हुए नेता थे। उनके निधन से गहरा दुख हुआ है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी दुख जताते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए बेहद दुखद समाचार है। हम उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं. हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं.

संबंधित ख़बरें
parineeti raghav

गूगल से सीखा हलवा बनाना, लेकिन राघव ने बोला – फ्लेवर तो मम्मी वाला है! परिणीति का रिएक्शन देखने लायक था!

long weekend places to visit

इस 15 अगस्त पर है लंबा वीकेंड? दिल्ली से इन 4 जगहों पर जाकर कर सकते हैं खुद को पूरी तरह रीचार्ज!

train login

IRCTC लॉगिन डिटेल्स भूल गए? अब टिकट बुकिंग नहीं होगी रुकावट – जानिए आसान रिकवरी प्रोसेस

image
Most Viewed
Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा! समीर रिजवी की धमाकेदार पारी ने जीता मैच, देखें Points Table

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home