• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

लखनऊ की 'मॉडल चाय वाली' सिमरन गुप्ता और पुलिस के बीच नोकझोंक

सिमरन ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी सिमरन को कपड़ों से पकड़कर खींचती नजर आ रही है। विवाद उस वक्त हुआ जब सिमरन रात 12 बजे के बाद भी अपनी दुकान चला रही थीं।

  • Saurabh | 09 Jun 2025 05:26 PM
लखनऊ की 'मॉडल चाय वाली' सिमरन गुप्ता और पुलिस के बीच नोकझोंक

राजधानी लखनऊ में "मॉडल चाय वाली" के नाम से मशहूर सिमरन गुप्ता और पुलिस के बीच रविवार देर रात विवाद हो गया। सिमरन ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला पुलिसकर्मी सिमरन के कपड़े पकड़कर उन्हें खींच रही है, जबकि सिमरन इसका विरोध कर रही हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सिमरन का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की, वहीं पुलिस का दावा है कि नियम तोड़ने की वजह से दुकान बंद कराई गई। मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

सिमरन गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने रात 12 बजे के बाद भी अपनी चाय की दुकान खोल रखी थी, जबकि पुलिस का कहना है कि उन्हें पहले ही चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित समय सीमा के बाद दुकान बंद की जाए। जब पुलिस ने उन्हें दुकान बंद करने को कहा, तो दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई।

मॉडल चाय वाली सिमरन के साथ पुलिस में किया अभद्र व्यवहार
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल pic.twitter.com/Wl5AfWwyju

— प्रतीक खरे/Pratik khare ???? (@pratik_khare_) June 9, 2025

वायरल वीडियो में यह भी साफ देखा जा सकता है कि सिमरन लगातार अपना विरोध जाहिर कर रही हैं और महिला पुलिसकर्मी उन्हें जबरन खींचने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो को देखकर लोगों ने सवाल उठाए हैं कि क्या पुलिस की यह कार्रवाई उचित थी, और क्या इतनी सख्ती जरूरी थी?

सिमरन गुप्ता गोरखपुर की रहने वाली हैं और एक मॉडल रह चुकी हैं। मिस गोरखपुर का खिताब जीतने के बाद उन्होंने चाय बेचने को अपना करियर बनाया और "मॉडल चाय वाली" के नाम से फेमस हो गईं। उन्होंने गोरखपुर से शुरूआत कर लखनऊ में इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर अपना स्टॉल लगाया और कम वक्त में एक जाना-पहचाना नाम बन गईं।

इस विवाद के बाद सिमरन ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। वहीं, मड़ियांव पुलिस का कहना है कि उन्होंने सिर्फ नियमों का पालन कराया है। इस पूरी घटना ने दुकानदारी, कानून व्यवस्था और महिला अधिकारों पर एक नई बहस छेड़ दी है।

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और लोग सिमरन के पक्ष और विपक्ष में अपनी राय रख रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

संबंधित ख़बरें
गरीबी में अब भी पाकिस्तान का आटा गिला, भारत ने कर दिखाया ये कमाल! वर्ल्ड बैंक का खुलासा

गरीबी में अब भी पाकिस्तान का आटा गिला, भारत ने कर दिखाया ये कमाल! वर्ल्ड बैंक का खुलासा

मेघालय हनीमून मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा: पत्नी सोनम ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश!

मेघालय हनीमून मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा: पत्नी सोनम ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश!

दिल्ली में भीषण गर्मी शुरू, तापमान 44 डिग्री पार, अगले 4 दिन मुश्किल

दिल्ली में भीषण गर्मी शुरू, तापमान 44 डिग्री पार, अगले 4 दिन मुश्किल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home