• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

मेघालय हनीमून मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा: पत्नी सोनम ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश!

मेघालय हनीमून मर्डर केस में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर रची थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही सोनम ने पति की हत्या की योजना बनाई और कुशवाह समेत तीन अन्य को साथ लेकर अपराध को अंजाम दिया।

  • Saurabh | 09 Jun 2025 04:19 PM
मेघालय हनीमून मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा: पत्नी सोनम ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश!

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी अब सुलझती नजर आ रही है। शुरू से जिस तरह के शक जताए जा रहे थे, अब वही सच साबित होते दिख रहे हैं। उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी पर ही हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप है।

पुलिस का कहना है कि सोनम और एक शख्स राज कुशवाहा के बीच नजदीकी रिश्ते थे। इसी वजह से सोनम ने पति राजा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और मेघालय में उनकी हत्या करवा दी। इसमें कुछ भाड़े के हत्यारे भी शामिल थे।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सोनम ने अब यूपी के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है, जबकि राज कुशवाहा की तलाश अभी भी तेजी से जारी है। मामले की जांच अभी भी चल रही है।

मेघालय पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी कि सोनम रघुवंशी ने शादी के कुछ दिनों बाद ही पति की हत्या की योजना बनाई और हत्यारों को किराए पर लेकर वारदात को अंजाम दिलवाया। इस केस में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. राज कुशवाह (मुख्य आरोपी), विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी। सोनम ने रविवार को गाजीपुर में यूपी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने कहा कि सोनम का अचानक सामने आना भी संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा, "जब तक राज कुशवाह पकड़ा नहीं गया था, सोनम छिपी हुई थी, लेकिन जैसे ही गिरफ्तारी हुई, वह सामने आ गई। ये बात अपने आप में बहुत कुछ कहती है।"

पुलिस के अनुसार, 23 मई को हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। राजा रघुवंशी का शव 2 जून को बरामद हुआ, जिसके बाद विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। पुलिस को शुरुआत में यह मामला गुमशुदगी का लगा था, लेकिन बाद में हत्या की पुष्टि हुई।

राज कुशवाह कौन हैं?

राजा रघुवंशी के भाई विपुल रघुवंशी ने बताया कि राज कुशवाह, सोनम रघुवंशी का कर्मचारी था। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस ने नाम नहीं बताए थे, उन्हें इन लोगों के बारे में कुछ भी पता नहीं था। लेकिन अब जब राज कुशवाह का नाम सामने आया है, तो साफ लगता है कि सोनम भी इस हत्या में शामिल हो सकती है। उन्होंने बताया कि सोनम और राज कुशवाह के बीच अक्सर फोन पर बातचीत होती थी।

फिलहाल, मेघालय पुलिस की टीमें सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए यूपी रवाना हो चुकी हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे जल्द ही हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हो सकता है।

संबंधित ख़बरें
क्या सोनम ने अकेले रची थी साजिश या राज कुशवाहा है असली प्लानर? पुलिस ने खोले राज

क्या सोनम ने अकेले रची थी साजिश या राज कुशवाहा है असली प्लानर? पुलिस ने खोले राज

बुलाती है मगर जाने का नहीं!'प्रेग्नेंट करो और कमाओ लाखों', बिहार में गजब की लूट

बुलाती है मगर जाने का नहीं!'प्रेग्नेंट करो और कमाओ लाखों', बिहार में गजब की लूट

 इस प्यार को क्या नाम दूं! MBBS डॉक्टर साहिबा ने अस्पताल के हाउसकीपिंग वाले को ही दे बैठी दिल, फिर...

इस प्यार को क्या नाम दूं! MBBS डॉक्टर साहिबा ने अस्पताल के हाउसकीपिंग वाले को ही दे बैठी दिल, फिर...

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home