• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

200 नए आम आदमी क्लिनिक और व्हाट्सएप इलाज! अब पंजाब में बीमारी का डर खत्म

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को राज्यवासियों के लिए बड़ी स्वास्थ्य सुविधा का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही 200 नए आम आदमी क्लिनिक (AACs) खोलेगी, जिससे कुल क्लिनिकों की संख्या बढ़कर 1,081 हो जाएगी.

  • Golu Dwivedi | 04 Aug 2025 12:18 PM
200 नए आम आदमी क्लिनिक और व्हाट्सएप इलाज! अब पंजाब में बीमारी का डर खत्म

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को राज्यवासियों के लिए बड़ी स्वास्थ्य सुविधा का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही 200 नए आम आदमी क्लिनिक (AACs) खोलेगी, जिससे कुल क्लिनिकों की संख्या बढ़कर 1,081 हो जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा 881 क्लिनिकों के लिए एक अत्याधुनिक व्हाट्सएप चैटबॉट लॉन्च किया, जो अब मरीजों को डिजिटल रूप से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा.

सीएम मान ने कहा कि पंजाब में करीब 90% लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, और अब व्हाट्सएप के ज़रिए सीधे मरीजों से संपर्क साधा जा सकेगा। इस डिजिटल पहल से न केवल पर्चियां और जांच रिपोर्ट व्हाट्सएप पर मिलेंगी, बल्कि अगली अपॉइंटमेंट की याद दिलाने से लेकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और नवजातों के लिए नियमित अपडेट भी भेजे जाएंगे.

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

व्हाट्सएप चैटबॉट से मिलेगी 'डिजिटल दवा' और हेल्थ रिपोर्ट

कार्यक्रम के दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि अब मरीजों को व्हाट्सएप के माध्यम से पूरी स्वास्थ्य जानकारी मिलेगी और डॉक्टर की पर्ची भी चैटबॉट के ज़रिए सुलभ होगी. उन्होंने आगे कहा कि 'डायग्नोस्टिक रिपोर्ट भी भेजी जाएंगी और मरीजों को उनकी अगली जांच या सलाह की तारीख की याद दिलाई जाएगी.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस सेवा के जरिए बुजुर्ग मधुमेह या ब्लड प्रेशर के मरीजों, गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को भी समय-समय पर हेल्थ अपडेट मिलते रहेंगे. इससे मरीजों को अब फिजिकल फाइल्स या पर्चियों को संभालने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. मरीज कभी भी अपनी रिपोर्ट परिवार के साथ साझा कर सकते हैं या किसी अन्य डॉक्टर से सेकंड ओपिनियन भी ले सकते हैं.

हेल्थ इंश्योरेंस बढ़कर ₹10 लाख, चार नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य बीमा की सीमा बढ़ाकर ₹10 लाख करने की योजना को भी दोहराया. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने चार नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को भी मंजूरी दी है. ये कॉलेज कपूरथला, होशियारपुर, संगरूर और नवांशहर जिलों में बनाए जाएंगे। इससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मेडिकल एजुकेशन दोनों को नई मजबूती मिलेगी.

सरकारी स्कूलों का कमाल: JEE और NEET में रिकॉर्ड सफलता

स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी भगवंत मान सरकार की नीतियों के असर दिखने लगे हैं। सीएम ने बताया कि अब कई बच्चे निजी स्कूलों से निकलकर 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' यानी सरकारी स्कूलों की ओर लौट रहे हैं. उन्होंने कहा कि 'इस साल सरकारी स्कूलों के 208 छात्रों ने प्रतिष्ठित JEE एडवांस परीक्षा पास की है, जबकि 800 से अधिक छात्रों ने NEET क्वालिफाई किया है.

व्हाट्सएप चैटबॉट के प्रमुख फायदे

मरीजों को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी सीधे व्हाट्सएप पर मिलेगी.

डॉक्टर की पर्चियां डिजिटल रूप में सुलभ होंगी.

डायग्नोस्टिक रिपोर्ट भी चैटबॉट से साझा की जाएंगी.

अगली अपॉइंटमेंट की तारीखों की रिमाइंडर आएगी.

बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और नवजातों को मिलेगा नियमित अपडेट.

पर्चियों या दवाइयों को फिजिकल रूप में रखने की जरूरत नहीं.

रिपोर्ट को आसानी से परिवार या दूसरे डॉक्टरों से साझा किया जा सकेगा.

टैग्स:
  • Bhagwant Mann
संबंधित ख़बरें
train login

IRCTC लॉगिन डिटेल्स भूल गए? अब टिकट बुकिंग नहीं होगी रुकावट – जानिए आसान रिकवरी प्रोसेस

Shibu Soren

कौन थे झारंखड के पूर्व CM और JMM के संस्थापक शिबू सोरेन? इस बीमारी के चलते हो गया निधन

PM मोदी

बस ट्रंप अब और दोगलागिरी नहीं! Russia से कच्चे तेल की चेतावनी पर भारत ने अमेरिका को दिखाया दम

image
Most Viewed
Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा! समीर रिजवी की धमाकेदार पारी ने जीता मैच, देखें Points Table

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home