• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

अब लाइन में लगने की जरूरत नहीं! मान सरकार ने दिए ये आदेश, जल्द ही 44 सेवा केंद्रों की होगी वापसी

बेहतर प्रशासन और दक्ष सेवाओं के लिए पंजाब सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है. अब राज्यभर में नागरिकों को सरकारी सुविधाएं और भी आसान ढंग से मिलेंगी. इसके लिए सरकार 44 सेवा केंद्रों को फिर से सक्रिय करने जा रही है.

  • Golu Dwivedi | 17 Jul 2025 02:11 PM
अब लाइन में लगने की जरूरत नहीं! मान सरकार ने दिए ये आदेश, जल्द ही 44 सेवा केंद्रों की होगी वापसी

बेहतर प्रशासन और दक्ष सेवाओं के लिए पंजाब सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है. अब राज्यभर में नागरिकों को सरकारी सुविधाएं और भी आसान ढंग से मिलेंगी. इसके लिए सरकार 44 सेवा केंद्रों को फिर से सक्रिय करने जा रही है. इसमें 16 नए सेवा केंद्र बनाए जाएंगे और 28 पुराने बंद पड़े सेवा केंद्रों को दोबारा चालू किया जाएगा.

पंजाब के सूचना प्रौद्योगिकी और प्रशासनिक सुधार मंत्री अमन अरोड़ा ने बुधवार को पंजाब भवन में पंजाब स्टेट ई-गवर्नेंस सोसायटी (PSEGS) की बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 22वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस फैसले की घोषणा की. उन्होंने बताया कि इससे नागरिकों को सेवाएं प्राप्त करने का अनुभव और भी संतोषजनक होगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

16 नए सेवा केंद्रों के लिए ₹4.10 करोड़ की लागत

बैठक में जानकारी दी गई कि 16 नए सेवा केंद्रों के निर्माण पर लगभग ₹4.10 करोड़ खर्च किए जाएंगे। ये केंद्र राज्य के उन इलाकों में खोले जाएंगे जहां अब तक सेवा केंद्र नहीं हैं या पर्याप्त नहीं हैं. सरकार उन 28 बंद पड़े सेवा केंद्रों को भी फिर से शुरू करने जा रही है, जिनकी पहले कभी सेवाएं दी जाती थीं लेकिन किसी कारणवश बंद हो गए थे। इनके दोबारा सक्रिय होने पर ₹1.54 करोड़ की लागत आएगी.

6 सेवा केंद्रों में काउंटरों की संख्या बढ़ेगी

नागरिकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 6 मौजूदा सेवा केंद्रों में अतिरिक्त काउंटर लगाए जाएंगे ताकि लोगों को लंबा इंतजार न करना पड़े और सेवा वितरण में तेजी लाई जा सके. अमन अरोड़ा ने बताया कि वर्तमान में सेवा केंद्रों के माध्यम से परिवहन विभाग की 30 सेवाएं और राजस्व विभाग की 7 सेवाएं नागरिकों को दी जा रही हैं. बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में इन सेवाओं को और अधिक सुविधाजनक और प्रभावशाली बनाया जाएगा.

अधिकारी सेवाओं की गुणवत्ता और गति पर दें ध्यान

अमन अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों तक सेवाओं की आपूर्ति प्रक्रिया को और अधिक सुचारु और कुशल बनाया जाए. इसका उद्देश्य यही है कि लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की बजाय सेवा केंद्रों के माध्यम से घर के पास ही अपने जरूरी कार्य करवा सकें.

डिजिटल गवर्नेंस की ओर बढ़ता पंजाब

इस फैसले के साथ पंजाब सरकार डिजिटल और स्मार्ट प्रशासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. ई-गवर्नेंस के माध्यम से आम लोगों को समय पर, पारदर्शी और किफायती सेवाएं देने का यह प्रयास राज्य के समावेशी विकास को मजबूत करेगा.

संबंधित ख़बरें
इंदौर

इंदौर फिर बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, आठवीं बार हासिल की नंबर-1 की कुर्सी

नीतीश कुमार

बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 1 अगस्त से 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली का एलान

छांगुर  बाबा

धर्मांतरण के धंधे पर ईडी की दस्तक! छंगूर बाबा के 14 ठिकानों पर छापेमारी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home