• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

चिराग पासवान का राहुल गांधी पर बड़ा वार… ‘वोट नहीं, कांग्रेस का जनाधार चोरी हो चुका!’

Chirag Paswan On Rahul Gandhi: चिराग पासवान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वोट चोरी नहीं, बल्कि कांग्रेस का जनाधार खत्म हो चुका है. विदेश यात्रा पर भी उठे सवाल.

  • Samachaar Desk | 10 Dec 2025 05:07 PM
चिराग पासवान का राहुल गांधी पर बड़ा वार… ‘वोट नहीं, कांग्रेस का जनाधार चोरी हो चुका!’

केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. हाल ही में कांग्रेस की ओर से लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए चिराग ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी पर रोने के बजाय यह समझे कि असली समस्या उनका खत्म होता जनाधार है. उनके मुताबिक, कांग्रेस के पास अब न जनता का भरोसा बचा है और न ही कोई मजबूत राजनीतिक जमीन.

"कांग्रेस का जनाधार खत्म, इसलिए बन रहे बहाने"

मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि लगातार हार के बाद भी कांग्रेस आत्ममंथन करने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा, “जब तक कांग्रेस बहाने बनाती रहेगी और खुद के भीतर नहीं झांकेगी, तब तक जनता उन्हें नकारती रहेगी. एक के बाद एक चुनावों में हार इसका सबसे बड़ा प्रमाण है."

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

चिराग ने कहा कि कांग्रेस अलग-अलग राज्यों में लगातार हार झेल रही है और लोकसभा चुनावों में भी जनता बार-बार उन्हें खारिज कर रही है. ऐसे में वोट चोरी का आरोप लगाना सिर्फ एक बहाना है, हकीकत नहीं.

"कांग्रेस को किसी संस्था पर भरोसा नहीं"

चिराग पासवान ने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस हर उस संस्था पर सवाल उठाती है, जो उसके एजेंडे के खिलाफ जाती है. उन्होंने कहा, “कांग्रेस का विश्वास अब किसी संवैधानिक संस्था पर नहीं बचा है. चौकीदार को चोर बताने से लेकर चुनाव आयोग तक पर सवाल उठाना—ये सारी बातें उन्हें अराजकता की ओर धकेल रही हैं.” चिराग ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे बड़ी ताकत होती है, और कांग्रेस वह भरोसा खो चुकी है.

Delhi: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's foreign visit, Union Minister Chirag Paswan says, "The problem is that whenever questions are raised, they immediately complain that they are not being allowed to speak or given a chance... Despite being the Leader of the Opposition, Rahul… pic.twitter.com/iLqoRPgnIk

— IANS (@ians_india) December 10, 2025

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल

चिराग पासवान ने राहुल गांधी की हालिया विदेश यात्रा पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “सत्र चल रहा है, देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है और विपक्ष के नेता सदन से नदारत हैं. यह उनकी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीरता पर सवाल खड़ा करता है.”

चिराग के अनुसार, पहले के विपक्षी नेता सदन में पूरा समय देते थे, लेकिन राहुल गांधी की प्राथमिकताओं में संसद की बहसों से अधिक विदेश यात्राएं नजर आ रही हैं. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “जो पद आप संभाल रहे हैं, उसके प्रति गंभीरता दिखाई जानी चाहिए. लेकिन राहुल गांधी के व्यवहार में वह गंभीरता नजर नहीं आती.”

"वोट चोरी नहीं, जनादेश चोरी हो चुका है"

चिराग पासवान ने अपने बयान में सबसे बड़ा हमला इस लाइन से किया, “यहां वोट चोरी नहीं हुई है, आपका जनादेश चोरी हो चुका है. आज की तारीख में आप जनाधार और जनता का भरोसा पूरी तरह खो चुके हैं.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब तक मतदान मशीन, चुनाव आयोग या सरकार पर आरोप लगाती रहेगी, तब तक जनता इसे गंभीरता से नहीं लेगी.

संबंधित ख़बरें
Kangana Ranaut

‘उनकी खबरें हमेशा बेकार…’ राहुल गांधी के जर्मनी दौरे पर कंगना रनौत का बड़ा हमला

The Kapil Sharma Show

कपिल शर्मा की धमाकेदार वापसी! ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन की रिलीज डेट आउट

Shani Rashifal 2026

Shani Rashifal 2026: नई चाल, नए परिवर्तन… इन राशियों पर बरसेगी शनि की मेहरबानी, बनेंगे अटके काम!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home