• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

धर्मांतरण के धंधे पर ईडी की दस्तक! छंगूर बाबा के 14 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश और मुंबई में धार्मिक रूपांतरण और धन शोधन से जुड़े एक बड़े मामले में व्यापक छापेमारी अभियान शुरू किया. यह कार्रवाई कुख्यात छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है, जिस पर विदेशी फंड के दुरुपयोग, गैरकानूनी धर्मांतरण और राष्ट्र सुरक्षा को खतरे में डालने जैसे गंभीर आरोप हैं.

  • Golu Dwivedi | 17 Jul 2025 01:03 PM
धर्मांतरण के धंधे पर ईडी की दस्तक! छंगूर बाबा के 14 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश और मुंबई में धार्मिक रूपांतरण और धन शोधन से जुड़े एक बड़े मामले में व्यापक छापेमारी अभियान शुरू किया. यह कार्रवाई कुख्यात छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है, जिस पर विदेशी फंड के दुरुपयोग, गैरकानूनी धर्मांतरण और राष्ट्र सुरक्षा को खतरे में डालने जैसे गंभीर आरोप हैं.

जांच एजेंसी ने सुबह 5 बजे से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र में 12 ठिकानों और मुंबई में 2 स्थानों पर छापेमारी शुरू की. यह कदम तब उठाया गया है जब ED ने 9 जुलाई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत चंगूर बाबा के खिलाफ ECIR (Enforcement Case Information Report) दर्ज की थी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

106 करोड़ रुपये के विदेशी फंड की जांच

ED के अनुसार, जांच में यह जानकारी सामने आई है कि छांगुर बाबा और उसके नेटवर्क को मिडिल ईस्ट देशों से 106 करोड़ रुपये की फंडिंग प्राप्त हुई है, जो भारत में 40 अलग-अलग बैंक खातों में जमा की गई थी. ये धनराशि कथित तौर पर धार्मिक रूपांतरण और समाज में वैमनस्य फैलाने के लिए इस्तेमाल की जा रही थी. एजेंसी को शक है कि विदेशी चंदे का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों, विशेषकर जबरन या प्रलोभन से धर्म परिवर्तन और सामाजिक अस्थिरता फैलाने के लिए किया गया.

ATS और जिला प्रशासन से ED ने मांगी जानकारी

ED ने 10 जुलाई को लखनऊ ATS के SP को पत्र भेजकर FIR की प्रमाणित प्रति, चंगूर बाबा और उसके सहयोगियों के बैंक खाते, संपत्ति विवरण और संगठन से जुड़ी जानकारी मांगी थी। इसके अलावा जिला प्रशासन को भी पत्र भेजकर उनके अवैध निर्माण और चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा देने को कहा गया. बैंकों के एंटी मनी लॉन्ड्रिंग (AML) सेल को ईमेल कर उन सभी खातों की जानकारी मांगी गई, जो FIR में दर्ज हैं.

गिरफ्तारी के बाद अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

ED के मुताबिक, 5 जुलाई को चंगूर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसीरीन को लखनऊ के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था. दोनों फिलहाल 16 जुलाई तक ATS की हिरासत में हैं. इसी बीच जिला प्रशासन ने मधुपुर गांव में स्थित चंगूर बाबा के आवास समेत कई अवैध निर्माणों पर ध्वस्त करण की कार्रवाई शुरू कर दी है.

साजिश, नेटवर्क और करोड़ों की संपत्ति

ED के अनुसार, चंगूर बाबा ने चांद औलिया दरगाह को मुख्य केंद्र बनाकर एक संगठित नेटवर्क तैयार किया, जहां देशी और विदेशी नागरिकों की भीड़ जुटाकर धर्म परिवर्तन के आयोजन किए जाते थे. छांगुर बाबा पर आरोप है कि वह अपने प्रवचनों, 'शिजरा-ए-तय्यबा' नामक पुस्तक के प्रचार और मनोवैज्ञानिक प्रभाव से विशेष रूप से हिंदू, अनुसूचित जातियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित, प्रभावित और बाध्य करता था.

जांच में यह भी सामने आया कि चंगूर बाबा ने बीते कुछ वर्षों में 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की है, जिसमें आवासीय, व्यावसायिक और धार्मिक संरचनाएं शामिल हैं. इनमें से कई निर्माण बिना किसी विधिवत भू उपयोग स्वीकृति के किए गए हैं. प्रवर्तन निदेशालय अब विदेशी फंडिंग के स्रोत, लेनदेन की श्रृंखला और उपयोग की गहराई से जांच कर रहा है। PMLA और FCRA उल्लंघन के मद्देनज़र आने वाले दिनों में और कड़ी कार्रवाई की संभावना है.

संबंधित ख़बरें
ravi kishan films

इन 5 सुपरहिट फिल्मों ने रवि किशन को बना दिया इंडस्ट्री का बादशाह – नंबर 3 आज भी सबसे पसंदीदा

इंदौर

इंदौर फिर बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, आठवीं बार हासिल की नंबर-1 की कुर्सी

नीतीश कुमार

बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 1 अगस्त से 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली का एलान

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home