• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Dhurandhar Rahman Dakait: पर्दे पर विलेन, असल जिंदगी में करोड़पति अक्षय खन्ना की नेट वर्थ कर देगी हैरान

Dhurandhar Rahman Dakait: अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ में विलेन रोल चर्चा में है. असल जिंदगी में वे सोच-समझकर निवेश करते हैं और उनकी कुल नेटवर्थ आपके होश उड़ा देगी.

  • Samachaar Desk | 10 Dec 2025 06:47 PM
Dhurandhar Rahman Dakait: पर्दे पर विलेन, असल जिंदगी में करोड़पति अक्षय खन्ना की नेट वर्थ कर देगी हैरान

Dhurandhar Rahman Dakait: बॉलीवुड में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जो शोर-शराबे से दूर रहकर भी अपने अभिनय से सभी का ध्यान खींच लेते हैं. ऐसा ही उदाहरण हैं अक्षय खन्ना. इन दिनों उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ और इसमें निभाया गया किरदार ‘रहमान डकैत’ खूब चर्चा में है. रणवीर सिंह और संजय दत्त जैसे बड़े नामों के बीच भी अक्षय ने अपनी भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया है.

फिल्म का अरबी गाना ‘FA9LA’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. रेगिस्तान की धूप में काले चश्मे और गंभीर चेहरा, अक्षय का गैंगस्टर वाला अंदाज दर्शकों को बहुत भा रहा है. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, डांस मूव्स और एटीट्यूड की वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही हैं. पिछले साल विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में नेगेटिव रोल निभाने के बाद अब ‘धुरंधर’ में उनका ये अवतार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. अक्षय खन्ना ने बॉलीवुड में अपनी जगह केवल अपने अभिनय के दम पर बनाई है. चाहे ‘बॉर्डर’, ‘दिल चाहता है’, ‘हंगामा’ या ‘दृश्यम 2’, हर फिल्म में उनका काम लगातार सराहा गया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

167 करोड़ का आर्थिक साम्राज्य

अक्षय खन्ना लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से वे बहुत मजबूत स्थिति में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 167 करोड़ रुपये है. कई सितारे अपनी कमाई दिखावे पर खर्च करते हैं, लेकिन अक्षय का अंदाज अलग है. वे कम जोखिम वाले निवेश और रियल एस्टेट में अपना पैसा लगाते हैं, जिससे लंबी अवधि में अच्छा मुनाफा मिलता है.

View this post on Instagram

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)


मुंबई के पॉश इलाकों में आलीशान घर

अक्षय खन्ना के पास मुंबई में कई प्रॉपर्टी हैं. जुहू में उनका समुद्र किनारे बंगला लगभग 35 करोड़ रुपये का है. इसमें प्राइवेट थिएटर और आर्टवर्क का कलेक्शन है. इसके अलावा, मालाबार हिल में उनका दूसरा घर 60 करोड़ रुपये का है, जहां समुद्र का नजारा मिलता है. शहर की भीड़ से दूर अलीबाग में उनका फार्महाउस और तारदेव में एक अपार्टमेंट भी है.

लग्जरी कारों का शौक

अक्षय को गाड़ियों का भी शौक है. उनके गैराज में मर्सिडीज बेंज एस क्लास, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी कारें हैं. वे चुनिंदा ब्रांड्स के साथ एंडोर्समेंट करते हैं, जो उनकी ब्रांड वैल्यू बनाए रखता है.

अक्षय खन्ना का ये अंदाज दिखाता है कि पर्दे पर जितना गंभीर और विलेन वे लगते हैं, असल जिंदगी में उतना ही संतुलित और समझदारी से वे अपनी जिंदगी और संपत्ति को संभालते हैं.

संबंधित ख़बरें
The Kapil Sharma Show

कपिल शर्मा की धमाकेदार वापसी! ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन की रिलीज डेट आउट

Shani Rashifal 2026

Shani Rashifal 2026: नई चाल, नए परिवर्तन… इन राशियों पर बरसेगी शनि की मेहरबानी, बनेंगे अटके काम!

Chirag Paswan

चिराग पासवान का राहुल गांधी पर बड़ा वार… ‘वोट नहीं, कांग्रेस का जनाधार चोरी हो चुका!’

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home