• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • States

बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 1 अगस्त से 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली का एलान

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने घोषणा की है कि राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को अब 125 यूनिट तक बिजली पूरी तरह मुफ्त मिलेगी.

  • Golu Dwivedi | 17 Jul 2025 12:52 PM
बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 1 अगस्त से 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली का एलान

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने घोषणा की है कि राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को अब 125 यूनिट तक बिजली पूरी तरह मुफ्त मिलेगी. यह योजना 1 अगस्त 2025 से लागू होगी और इसका लाभ जुलाई माह के बिजली बिल से ही मिलना शुरू हो जाएगा.

मुख्यमंत्री ने यह जानकारी गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा करते हुए बताया कि इस निर्णय से राज्य के 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा. साथ ही, उन्होंने भविष्य के लिए सौर ऊर्जा विस्तार की भी रूपरेखा पेश की.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह…

— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 17, 2025


अब हर घर को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा कि हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा. राज्य सरकार के इस फैसले को बिजली उपभोक्ताओं के लिए ऐतिहासिक राहत माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब महंगाई हर घर की चिंता बनी हुई है.

घरों की छतों पर लगेगा सोलर पावर प्लांट

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि अगले तीन वर्षों में सभी घरेलू उपभोक्ताओं की सहमति लेकर उनके घरों की छतों पर या नजदीकी सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को दीर्घकालिक लाभ मिल सकेगा. हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा.

गरीबों को मुफ्त सोलर संयंत्र, अन्य को सहयोग

कुटीर ज्योति योजना के तहत अत्यंत निर्धन परिवारों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की पूरी लागत राज्य सरकार उठाएगी। अन्य उपभोक्ताओं को भी सरकार की ओर से सहयोग प्रदान किया जाएगा. कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी.

राज्य में 10,000 मेगावाट सौर ऊर्जा का लक्ष्य

इस योजना के तहत बिहार सरकार का लक्ष्य है कि अगले तीन वर्षों में राज्य में 10,000 मेगावाट तक सौर ऊर्जा का उत्पादन सुनिश्चित किया जाए। इससे न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा. इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी.

संबंधित ख़बरें
weight loss tips

Monsoon Weight Loss Tips : मॉनसून में बढ़ सकता है आपका वजन! जानें इसे कंट्रोल करने के सीक्रेट्स

ravi kishan films

इन 5 सुपरहिट फिल्मों ने रवि किशन को बना दिया इंडस्ट्री का बादशाह – नंबर 3 आज भी सबसे पसंदीदा

इंदौर

इंदौर फिर बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, आठवीं बार हासिल की नंबर-1 की कुर्सी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home