• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

मान सरकार का ट्रांसपोर्ट विभाग में बड़ा एक्शन, DTC को नोटिस; 9 कर्मचारियों की छुट्टी!

पंजाब में भगवंत मान सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम लगातार तेज होती जा रही है. एक के बाद एक मामलों में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं ताकि सरकारी सिस्टम में ईमानदारी और जवाबदेही लाई जा सके.

  • Isha Gupta | 29 Jul 2025 12:17 PM
मान सरकार का ट्रांसपोर्ट विभाग में बड़ा एक्शन, DTC को नोटिस; 9 कर्मचारियों की छुट्टी!

पंजाब में भगवंत मान सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम लगातार तेज होती जा रही है. एक के बाद एक मामलों में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं ताकि सरकारी सिस्टम में ईमानदारी और जवाबदेही लाई जा सके. इसी कड़ी में पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामलों में सख्त एक्शन लिया है.

मंत्री भुल्लर ने विभागीय अनियमितताओं पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए एक डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (DTC) को कारण बताओ नोटिस भेजा है. वहीं 9 डेटा एंट्री ऑपरेटर और सिक्योरिटी गार्ड्स की सेवाएं भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं.

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को मिला कारण बताओ नोटिस

परिवहन मंत्री ने भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद विभागीय उच्चाधिकारी पर भी शिकंजा कस दिया है. डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया है कि क्यों न उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए. माना जा रहा है कि विभागीय निरीक्षण में कई खामियां पाई गई थीं, जिस पर यह कार्रवाई की गई.

वरिष्ठ सहायक सस्पेंड, मुख्यालय में मचा हड़कंप

मुख्य कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक पवन कुमार को ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही बरतने के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. विभाग में इस कार्रवाई से खलबली मच गई है और अन्य कर्मचारियों को भी स्पष्ट संकेत दिया गया है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

नौ कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त

जिन नौ कर्मचारियों को सेवा से हटाया गया है, उनमें डेटा एंट्री ऑपरेटर और सिक्योरिटी गार्ड शामिल हैं. इन सभी पर या तो भ्रष्टाचार के आरोप थे या फिर कर्तव्य पालन में गंभीर लापरवाही बरती गई थी। जिन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं-

ओंकार सिंह (डेटा एंट्री ऑपरेटर)

गुरसाहिब सिंह (सिक्योरिटी गार्ड)

हरप्रीत सिंह (सिक्योरिटी गार्ड)

गुरप्रीत सिंह बेदी (सिक्योरिटी गार्ड)

परमिंदर सिंह (सिक्योरिटी गार्ड)

विजय गुरुंग (सिक्योरिटी गार्ड)

विक्रमजीत सिंह (सिक्योरिटी गार्ड)

संजीव कुमार (सिक्योरिटी गार्ड)

अजय कुमार (सिक्योरिटी गार्ड)

मंत्री भुल्लर ने दी सख्त चेतावनी

परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने स्पष्ट किया कि विभाग में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा, 'जनता की गाढ़ी कमाई से मिलने वाली तनख्वाह के बदले जब अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी से काम नहीं करते, तो सख्त कदम उठाना जरूरी हो जाता है. उन्होंने अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आगाह किया कि समय रहते अपने कार्य प्रणाली में सुधार लाएं'.

संबंधित ख़बरें
ott release

OTT Release This Week : ओटीटी यूजर्स सावधान! आपके लिए आ रही हैं रोमांस, थ्रिलर और कॉमेडी की बैक-टू-बैक डोज

earphone

कान में ईयरफोन लगाकर कर रहे हैं ये काम तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है खतरनाक

zubeen garg

जुबीन गर्ग की मौत पर बड़ा खुलासा: डेथ सर्टिफिकेट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला फर्क

image
Most Viewed
Dhurandhar 2 Box Office Collection

‘धुरंधर 2’ का तूफान नहीं थम रहा! 14वें दिन 900 करोड़ पार, अब 1500 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

Bhabhi Ji Ghar Par Hain

जल्द बंद होने वाला है भाभी जी घर पर हैं 2.0’, शिल्पा शिंदे की वापसी भी नहीं बचा पाई शो, जानें डेट

ipl 2026 shreyas iyer fined for slow over rate punjab kings vs gujarat titans match update

जीत के बाद भी नहीं बच पाए श्रेयस अय्यर! IPL में लगा लाखों का जुर्माना, जानें क्या थी बड़ी गलती

hanuman jayanti 2026 bhog vidhi and pooja tips

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर ऐसे लगाएं बजरंगबली को भोग, मिनटों में प्रसन्न होकर दूर करेंगे सारे संकट

excessive protein side effects warning signs

हाई प्रोटीन डाइट के चक्कर में कहीं बिगड़ तो नहीं रही आपकी सेहत? जानिए साइड इफेक्ट्स

Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home