• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

गुरुग्राम ऑफिस में TikTok की नई भर्तियां – क्या सही में वापस आ रहा है?

भारत में TikTok की वापसी की चर्चाएं तेज हैं- कंपनी ने गुरुग्राम ऑफिस में नई हायरिंग शुरू की है, लेकिन सरकार साफ कह रही है कि ऐप अब भी बैन है. तो क्या सच में TikTok दोबारा लौटेगा या ये सिर्फ अफवाह है?

  • Samachaar Desk | 30 Aug 2025 09:09 PM
गुरुग्राम ऑफिस में TikTok की नई भर्तियां – क्या सही में वापस आ रहा है?

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैल रही है कि TikTok एक बार फिर भारत में लॉन्च होने वाला है. अचानक ऐप का कुछ समय के लिए एक्टिव होना और कंपनी की ओर से गुरुग्राम ऑफिस में नई भर्तियां शुरू करना, इन अटकलों को और हवा दे रहा है. लेकिन क्या वाकई TikTok भारत में वापसी कर रहा है, या फिर ये सिर्फ लोगों की उम्मीदों का खेल है? आइए जानते हैं.

सरकारी बयान साफ है- TikTok अभी भी भारत में पूरी तरह से बैन है. ByteDance और भारत सरकार दोनों ने ये साफ कर दिया है कि इस ऐप को रीस्टोर करने का कोई आदेश नहीं दिया गया है. न तो ये Google Play Store पर उपलब्ध है और न ही Apple App Store पर. मंत्रालय ने इस तरह की सभी खबरों को अफवाह करार दिया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

TikTok की नई हायरिंग क्यों बनी चर्चा का विषय

TV 9 की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में TikTok ने अपने गुरुग्राम ऑफिस के लिए कई जॉब पोस्टिंग्स निकाली हैं. इनमें Content Moderator (Bengali Speaker) और Wellbeing Partnership & Operations Lead जैसी प्रोफाइल शामिल हैं. LinkedIn और अन्य प्लेटफॉर्म पर ये जॉब्स दिखने के बाद लोगों को लगा कि शायद कंपनी अपनी भारत वापसी की तैयारी कर रही है.

TikTok पर बैन क्यों लगाया गया था?

जून 2020 में भारत सरकार ने TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था. इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह डेटा सिक्योरिटी थी. सरकार को आशंका थी कि भारतीय यूजर्स का डेटा चीन के सर्वर्स तक पहुंच रहा है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है.

TikTok बैन से किसने उठाया फायदा?

TikTok के बैन होते ही कई भारतीय शॉर्ट वीडियो ऐप्स सामने आए. Moj, Josh और MX TakaTak जैसे प्लेटफॉर्म को शुरुआत में अच्छा रिस्पॉन्स मिला. लेकिन सबसे बड़ा विजेता साबित हुआ Instagram Reels, जो आज भारत में शॉर्ट वीडियो कंटेंट का नंबर-वन प्लेटफॉर्म है.

क्या TikTok वापसी कर सकता है?

नई हायरिंग ये जरूर दिखाती है कि कंपनी अभी भी भारत को अपनी संभावित मार्केट मानती है. लेकिन वापसी के लिए TikTok को कड़े कदम उठाने होंगे. इनमें लोकल डेटा सर्वर बनाना, भारत सरकार के नए डिजिटल नियमों का पालन करना और सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स पर खरा उतरना शामिल है. ठीक वैसे ही जैसे Krafton ने PUBG Mobile को BGMI के रूप में भारतीय बाजार में फिर से लॉन्च किया था.

संबंधित ख़बरें
Paytm Update

Paytm पर जरूर कर लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा Auto Payment..!

Bihar

इस शहर की महिलाओं के लिए आई खुशखबरी! खाते में मिलेंगे इतने हजार रुपये, जानें कैसे करें आवेदन?

ayushman

हर बीमारी का फ्री इलाज? आयुष्मान भारत योजना के पीछे की सच्चाई जानकर रह जाएंगे दंग!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home