• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब सरकार का डिजिटल क्रांति, अब रेवेन्यू सेवाएं घर बैठे उपलब्ध

पंजाब सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए रेवेन्यू डिपार्टमेंट की चार प्रमुख सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन करने का फैसला लिया है. अब प्रदेश के नागरिक घर बैठे ही फर्द, इंतकाल (विरासत और डीड के आधार पर), रिकॉर्ड सुधार और रपट की विनती जैसी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे.

  • Sagar | 09 Jun 2025 12:58 PM
पंजाब सरकार का डिजिटल क्रांति, अब रेवेन्यू सेवाएं घर बैठे उपलब्ध

पंजाब सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए रेवेन्यू डिपार्टमेंट की चार प्रमुख सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन करने का फैसला लिया है. अब प्रदेश के नागरिक घर बैठे ही फर्द, इंतकाल (विरासत और डीड के आधार पर), रिकॉर्ड सुधार और रपट की विनती जैसी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे. इससे न केवल सरकारी दफ्तरों के चक्कर कम होंगे, बल्कि भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी.

सरकार की इस पहल का उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पहले ही “ईजी रजिस्ट्रेशन” सेवा के जरिए जमीन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को ऑनलाइन कर चुकी है, जिसने जनता के बीच भरोसा और पारदर्शिता का माहौल बनाया. अब उसी मॉडल को इन चार सेवाओं में भी लागू किया जा रहा है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

चार सेवाएं जो होंगी डिजिटल-

विरासत के आधार पर इंतकाल

डीड के आधार पर इंतकाल

फर्द बदर (रिकॉर्ड सुधार)

रपट की विनती

चंडीगढ़ में हुआ प्रशिक्षण सत्र

रविवार को चंडीगढ़ में इस डिजिटल व्यवस्था को लेकर एक व्यापक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश भर के फर्द केंद्रों, सेवा केंद्रों, तकनीकी सहायकों और जिला प्रबंधकों को शामिल किया गया. सत्र के दौरान कर्मचारियों को डिजिटल फॉर्म की प्रोसेसिंग, स्कैनिंग, अपलोडिंग और सत्यापन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई.

डिजिटल बदलाव के प्रमुख फायदे-

समय की बचत- नागरिकों को अब पटवारी या तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

भ्रष्टाचार पर अंकुश- पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया से घूसखोरी की गुंजाइश कम होगी.

आवेदन ट्रैकिंग- हर नागरिक अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकेगा.

फिक्स अपॉइंटमेंट सिस्टम- यदि किसी दस्तावेज की जरूरत होगी तो तय समय पर बुलाया जाएगा.

रेवेन्यू विभाग की वरिष्ठ डीएसपी प्रिया ज्योति ने बताया कि इस योजना से न सिर्फ आम जनता को राहत मिलेगी, बल्कि विभागीय कामकाज में भी पारदर्शिता और कार्यकुशलता आएगी. आने वाले समय में अन्य सेवाओं को भी चरणबद्ध तरीके से डिजिटल किया जाएगा.

संबंधित ख़बरें
sonakshi sinha

बुखार से बेहाल सोनाक्षी की वीडियो देख इमोशनल हुए फैंस Video हुआ वायरल

क्या सोनम ने अकेले रची थी साजिश या राज कुशवाहा है असली प्लानर? पुलिस ने खोले राज

क्या सोनम ने अकेले रची थी साजिश या राज कुशवाहा है असली प्लानर? पुलिस ने खोले राज

बुलाती है मगर जाने का नहीं!'प्रेग्नेंट करो और कमाओ लाखों', बिहार में गजब की लूट

बुलाती है मगर जाने का नहीं!'प्रेग्नेंट करो और कमाओ लाखों', बिहार में गजब की लूट

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home