• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब के 3 लाख पेंशनधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब सरकार ने राज्य के 3 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत दी है। अब पेंशन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं होगी।

  • Saurabh | 16 Aug 2025 04:49 PM
पंजाब के 3 लाख पेंशनधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब सरकार ने राज्य के लाखों पेंशनरों और रिटायर होने जा रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बहुत ही अहम फैसला लिया है। अब पेंशन से जुड़ी परेशानियों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार ने एलान किया है कि पेंशन की सारी प्रक्रिया अब ऑनलाइन होगी और इसके लिए एक नया “पेंशन सेवा पोर्टल” बनाया जा रहा है।

इस पोर्टल का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब न तो पेंशन पाने के लिए किसी अधिकारी के पास जाने की ज़रूरत होगी और न ही सिफ़ारिश करनी पड़ेगी। पेंशन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल होगी। सरकार चाहती है कि हर पेंशनर को समय पर पेंशन मिले और किसी भी तरह की देरी न हो।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पहले चरण में यह पोर्टल स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, पानी सप्लाई और सैनिटेशन जैसे 6 विभागों में शुरू किया गया है। यहाँ रिटायर होने वाले कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और ज़रूरी एन.ओ.सी. (No Objection Certificate) लेकर बैंक तक भेजा जाएगा। इसके अलावा, पुराने पेंशनरों के रिकॉर्ड भी इस पोर्टल पर डाल दिए जाएंगे। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) हर साल ऑनलाइन ही घर बैठे जमा किया जा सकेगा।

इस पोर्टल पर “ग़्रीवेंस बॉक्स” भी बनाया गया है। इसमें पेंशनर अपनी कोई भी शिकायत दर्ज कर सकेंगे और वह सीधे संबंधित अधिकारी तक पहुंचेगी। हर शिकायत और हर प्रक्रिया के लिए समय सीमा तय की गई है। चंडीगढ़ में बैठे वरिष्ठ अधिकारी पूरे सिस्टम की निगरानी करेंगे। अगर कोई अधिकारी जानबूझकर फाइल रोकेगा या देरी करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

सरकार का दावा है कि इस पोर्टल से सीधे तौर पर करीब 3 लाख पेंशनरों को फायदा मिलेगा। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए होगी। बोर्ड और कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को इसमें शामिल नहीं किया गया है क्योंकि उनके नियम अलग हैं।

पंजाब सरकार की योजना है कि आने वाली दिवाली तक यह पोर्टल पूरी तरह लॉन्च कर दिया जाए। इसके बाद पेंशन से जुड़ी सारी प्रक्रिया डिजिटल हो जाएगी और दफ़्तरों के चक्कर लगाने, भ्रष्टाचार या देरी जैसी दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा।

संबंधित ख़बरें
Bengal Files trailer

द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर हुआ रिलीज: विवेक अग्निहोत्री ने दिखाई बंगाल की अनकही सच्चाई

vice president

उपराष्ट्रपति चुनाव: भाजपा किन नामों पर कर रही है मंथन, कौन बनेगा उम्मीदवार?

Kejriwal With CM Mann

अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर CM भगवंत मान ने दी खास शुभकामनाएं

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home