• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर हुआ रिलीज: विवेक अग्निहोत्री ने दिखाई बंगाल की अनकही सच्चाई

विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नई फिल्म द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर 16 अगस्त को जारी किया। यह फिल्म विभाजन के बाद पश्चिम बंगाल में हुए हिंदू नरसंहार और राजनीतिक हिंसा की सच्चाई दिखाती है।

  • Saurabh | 16 Aug 2025 03:35 PM
द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर हुआ रिलीज: विवेक अग्निहोत्री ने दिखाई बंगाल की अनकही सच्चाई

फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नई फिल्म "द बंगाल फाइल्स" का ट्रेलर 16 अगस्त को "डायरेक्ट एक्शन डे" की याद में जारी किया। यह फिल्म पश्चिम बंगाल के राजनीतिक और धार्मिक हिंसा से जुड़े उस दर्दनाक अध्याय पर आधारित है, जिसे अब तक बहुत कम लोगों ने जाना है। इसमें खास तौर पर विभाजन के बाद हुए हिंदुओं के नरसंहार को दिखाया गया है।

ट्रेलर की शुरुआत एक जोरदार डायलॉग से होती है – "ये पश्चिम बंगाल है, यहां दो संविधान चलते हैं, एक हिंदुओं का और एक मुसलमानों का।" इसके बाद एक और पात्र कहता है – "सिर्फ ज़मीन का टुकड़ा नहीं, भारत का लाइट हाउस है बंगाल।" यानी फिल्म यह बताने की कोशिश करती है कि बंगाल सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि पूरे देश की दिशा तय करने वाला प्रदेश है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म उन सच्चाइयों को सामने लाएगी, जिन्हें सालों तक दबा दिया गया। इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, शाश्वत चटर्जी और सौरव दास जैसे कलाकारों ने काम किया है।

ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद दर्शकों ने भी इसे खूब सराहा। कई लोगों ने विवेक अग्निहोत्री की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बंगाल के दर्दनाक इतिहास को सामने लाने की हिम्मत दिखाई। एक दर्शक ने लिखा – “मैं बंगाल से हूं, ट्रेलर देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए।" दूसरे ने कहा – “यह फिल्म केवल बंगाल के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए है।”

फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा – “द बंगाल फाइल्स एक चेतावनी है कि हम बंगाल को दूसरा कश्मीर नहीं बनने देंगे।" वहीं मिथुन चक्रवर्ती ने कहा – “इस फिल्म में वह सब कुछ है जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की होगी। यह फिल्म दर्शकों को सोचने और बदलने पर मजबूर करेगी।”

यह फिल्म विवेक अग्निहोत्री की ‘फाइल्स’ सीरीज़ का हिस्सा है। इससे पहले वे “द कश्मीर फाइल्स” और “द ताशकंद फाइल्स” बना चुके हैं। द बंगाल फाइल्स को ज़ी स्टूडियोज़ और "आई एम बुद्धा" प्रोडक्शन ने तैयार किया है। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

संबंधित ख़बरें
रात में पिएं दालचीनी का पानी और देखें कमाल! ब्लड शुगर से लेकर वजन घटाने तक इन समस्याओं का है रामबाण इलाज

रात में पिएं दालचीनी का पानी और देखें कमाल! ब्लड शुगर से लेकर वजन घटाने तक इन समस्याओं का है रामबाण इलाज

Janmashtami 2025

Janmashtami 2025: क्यों कहलाए श्रीकृष्ण 'माखनचोर'? जानें कान्हा की बाल लीलाओं की रोचक कथा

Trump Putin & Modi

भारत पर अमेरिकी टैरिफ और रूसी तेल विवाद: ट्रंप का बड़ा बयान

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home