• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

Amritsar News: अमृतसर में इन दुकानों पर लगा बैन! वर्ल्ड सिटी से हटेंगी दुकानें, प्रशासन सख्त

Amritsar News: अमृतसर को पवित्र शहर घोषित किए जाने के बाद बड़ा फैसला. वर्ल्ड सिटी इलाके में मांस, मछली, तंबाकू और शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक, दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के आदेश. जानिए पूरा मामला.

  • Samachaar Desk | 23 Dec 2025 05:10 PM
Amritsar News: अमृतसर में इन दुकानों पर लगा बैन! वर्ल्ड सिटी से हटेंगी दुकानें, प्रशासन सख्त

पंजाब सरकार द्वारा अमृतसर को पवित्र शहर घोषित किए जाने के बाद अब प्रशासन ने इस फैसले को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है. खासतौर पर वर्ल्ड सिटी क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक मर्यादा बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. सरकार की अधिसूचना के बाद अब यहां चल रही मांस, मछली, तंबाकू और शराब की दुकानों को शहर के बाहर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इससे साफ है कि सरकार अमृतसर की पवित्र पहचान को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहती.

वर्ल्ड सिटी से बाहर होंगी दुकानें

इस संबंध में नगर निगम आयुक्त बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के निर्देश पर एक अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संयुक्त आयुक्त डॉ. जय इंदर सिंह ने की, जिसमें नगर निगम के एस्टेट विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में साफ तौर पर निर्देश दिए गए कि वर्ल्ड सिटी इलाके में मौजूद मांस, मछली, तंबाकू और शराब की सभी दुकानों का विस्तृत सर्वे किया जाए. इसके बाद इन्हें तय समयसीमा में शहर के बाहरी इलाकों में स्थानांतरित किया जाए. अधिकारियों को दुकानों की संख्या, लाइसेंस की वैधता और मौजूदा लोकेशन की पूरी रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बिक्री पर पूरी तरह से लगा प्रतिबंध

संयुक्त आयुक्त डॉ. जय इंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वर्ल्ड सिटी को पवित्र शहर घोषित करने का मकसद इसके धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को संरक्षित करना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिसूचना लागू होने के बाद इस क्षेत्र में मांस, मछली, तंबाकू और शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है. उनका कहना था कि वर्ल्ड सिटी सिर्फ अमृतसर के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है. ऐसे में यहां ऐसी गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जा सकती, जो पवित्रता को ठेस पहुंचाएं.

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि वे सरकार के फैसले का सम्मान करें और स्वेच्छा से अपनी दुकानों को निर्धारित क्षेत्र के बाहर स्थानांतरित करें. अधिकारियों ने यह भी साफ किया है कि जो दुकानदार आदेशों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. सर्वेक्षण पूरा होने के बाद अगले चरण में स्थानांतरण की तारीख और पूरी व्यवस्था तय की जाएगी. माना जा रहा है कि इस फैसले से वर्ल्ड सिटी की पवित्रता बनी रहेगी और अमृतसर की धार्मिक पहचान और भी मजबूत होगी.

संबंधित ख़बरें
Bangladesh Hindi Murder

जिंदा जलाया गया हिंदू युवक! बांग्लादेश में दीपू की हत्या का सच आया सामने, धर्म नहीं ये थी वजह

Delhi protest Bangladesh High Commission

ये देश राम का है, कृष्ण का… दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर बवाल! VHP-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन

Kuldeep Singh Sengar

दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्नाव रेप केस के आरोपी सेंगर को दी बड़ी राहत, इन शर्तों पर मिली जमानत

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home