• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Today’s Weather 14 January, 2026: दिल्ली से पहाड़ों तक कांप रहा देश, अगले 2–3 दिन इन राज्यों में ठंड दिखाएगी असली तेवर

Today’s Weather 14 January, 2026: देश के कई हिस्सों में भीषण ठंड जारी है. दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा छाया रहेगा. दक्षिण भारत में बारिश कम होगी, जबकि कश्मीर में जल्द बर्फबारी का नया दौर शुरू हो सकता है.

  • Samachaar Desk | 14 Jan 2026 07:32 AM
Today’s Weather 14 January, 2026: दिल्ली से पहाड़ों तक कांप रहा देश, अगले 2–3 दिन इन राज्यों में ठंड दिखाएगी असली तेवर

Today’s Weather 14 January, 2026: इन दिनों पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानों तक कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है. राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में सर्दी ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है. हालात ऐसे हैं कि सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है.

मंगलवार को दिल्ली में जनवरी की अब तक की सबसे ठंडी सुबहों में से एक दर्ज की गई. न्यूनतम तापमान काफी नीचे चला गया, जिससे सर्द हवाओं का असर साफ दिखा. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिनों में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर से लेकर ज्यादा तीखी ठंड पड़ सकती है. आज-कल में हरियाणा और पंजाब में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना जताई गई है.

कोहरे से बढ़ेगी परेशानी

उत्तर पश्चिम भारत और बिहार के कई इलाकों में अगले 5 से 6 दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है. इससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ने की आशंका है. वहीं उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक ठंडी हवाएं चलने की संभावना है.

दक्षिण भारत के राज्यों जैसे तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और दक्षिण कर्नाटक में उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश अब धीरे-धीरे समाप्त होने की ओर है. अगले कुछ दिनों में मौसम साफ होने के संकेत मिल रहे हैं.

न्यूनतम तापमान में कब आएगा बदलाव?

उत्तर पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं दिखेगा. इसके बाद तापमान धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. महाराष्ट्र में फिलहाल तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है, लेकिन अगले कुछ दिनों में हल्की गिरावट के बाद फिर बढ़ोतरी हो सकती है. गुजरात में भी अगले दो दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहने के बाद मामूली बढ़ोतरी के आसार हैं. बाकी राज्यों में फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

कश्मीर घाटी में बर्फबारी की उम्मीद

कश्मीर में 16 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है. इसके चलते घाटी में बर्फबारी का एक और दौर शुरू होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 21 जनवरी तक मौसम ज्यादातर शुष्क रह सकता है, हालांकि बीच-बीच में बादल छाए रह सकते हैं.

संबंधित ख़बरें
Sadhvi Harsha Richharia

कौन हैं महाकुंभ फेम साध्वी हर्षा रिछारिया छोड़ रही हैं धर्म का मार्ग, बोली-विरोध और चरित्र हनन से टूट गईं

Trump

ईरान के प्रदर्शनकारियों को ट्रंप का खुला समर्थन, बोले- ‘विरोध जारी रखो, मदद रास्ते में है’

Drones spotted along LoC in Rajouri

राजौरी में 48 घंटे में दूसरी बार LoC पर ड्रोन देखे गए, सेना सतर्क

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home