• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

जिंदा जलाया गया हिंदू युवक! बांग्लादेश में दीपू की हत्या का सच आया सामने, धर्म नहीं ये थी वजह

Bangladesh Hindu Murder: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की जिंदा जलाकर हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में ईशनिंदा का कोई सबूत नहीं मिला, प्रमोशन विवाद बना हत्या की वजह.

  • Samachaar Desk | 23 Dec 2025 02:57 PM
जिंदा जलाया गया हिंदू युवक! बांग्लादेश में दीपू की हत्या का सच आया सामने, धर्म नहीं ये थी वजह

बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में 27 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की जिंदा जलाकर हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस दिल दहला देने वाली घटना को लेकर अब पुलिस जांच में ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं, जो शुरुआती आरोपों पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं. भीड़ ने दीपू पर मजहबी भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था, लेकिन अब तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है.

प्रमोशन बना विवाद की असली वजह?

परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपू चंद्र दास की हत्या के पीछे धार्मिक नहीं, बल्कि पेशेवर रंजिश हो सकती है. दीपू पायनियर निटवियर्स नामक फैक्ट्री में फ्लोर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और हाल ही में उन्होंने सुपरवाइजर पद के लिए प्रमोशन परीक्षा दी थी. परिवार का दावा है कि फैक्ट्री में कुछ सहकर्मी उनके प्रमोशन से नाराज थे और इसी वजह से विवाद शुरू हुआ.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

नौकरी से निकाले जाने के बाद भड़की हिंसा

दीपू के भाई आपू रोबी ने बताया कि हत्या वाले दिन ही दोपहर में दीपू को नौकरी से हटा दिया गया था. इसके कुछ ही समय बाद उन पर मजहबी भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया गया. आपू के मुताबिक, उनके भाई ने भीड़ के सामने माफी मांगी, हाथ जोड़कर विनती की, लेकिन गुस्साई भीड़ ने उन पर रहम नहीं किया. उन्हें बेरहमी से पीटा गया और फैक्ट्री के बाहर फेंक दिया गया.

पुलिस थाने ले जाने का बहाना, फिर हत्या

परिजनों ने बताया कि दीपू के दोस्त हिमेल ने फोन कर कहा था कि भीड़ दीपू को पुलिस स्टेशन ले जा रही है. लेकिन थोड़ी ही देर बाद एक और कॉल आया, जिसमें बताया गया कि दीपू की हत्या कर दी गई है. जब परिवार मौके पर पहुंचा, तो देखा कि दीपू को जिंदा जला दिया गया था. यह दृश्य परिवार के लिए किसी सदमे से कम नहीं था.

पुलिस जांच में ईशनिंदा का कोई सबूत नहीं

मयमनसिंह जिले के एसपी अब्दुल्ला अल मामून ने साफ कहा है कि अब तक ईशनिंदा से जुड़ा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है. भालुका थाना प्रभारी मोहम्मद जाहिदुल इस्लाम ने भी बताया कि जांच में ऐसा कोई व्यक्ति सामने नहीं आया है, जो यह पुष्टि कर सके कि दीपू ने कोई आपत्तिजनक बयान दिया था.

फैक्ट्री के अंदर क्या हुआ, जांच का केंद्र

पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि फैक्ट्री के भीतर ऐसा क्या हुआ, जिससे हालात बेकाबू हो गए. अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सुनियोजित हिंसा और अफवाहों के दम पर की गई हत्या का हो सकता है. इस घटना ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और भीड़ हिंसा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

संबंधित ख़बरें
Gold Rate Today

सोना हुआ और महंगा! MCX से लेकर आपके शहर तक गोल्ड प्राइस में जबरदस्त उछाल, खरीदने से पहले जरूर पढ़ें रेट

Bangladesh Violence

दिल्ली में बवाल! बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू की हत्या पर VHP ने हाई-कमीशन के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

Neeraj Goyat

रिंग में हार, बाहर बवाल! जीत के बाद नीरज गोयत पर अमेरिकी बॉक्सर ने फेंकी बोतल, देखें Video!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home