• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

ईरान के प्रदर्शनकारियों को ट्रंप का खुला समर्थन, बोले- ‘विरोध जारी रखो, मदद रास्ते में है’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने ईरान में जारी प्रदर्शनकारियों को खुले समर्थन का संदेश दिया है। ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वे विरोध जारी रखें और सरकारी संस्थाओं पर कब्ज़ा करें।

  • Saurabh | 13 Jan 2026 08:52 PM
ईरान के प्रदर्शनकारियों को ट्रंप का खुला समर्थन, बोले- ‘विरोध जारी रखो, मदद रास्ते में है’

ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा और सख्त बयान सामने आया है। ट्रंप ने ईरानी नागरिकों और प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे अपना विरोध जारी रखें और सरकारी संस्थाओं पर कब्जा हासिल करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों पर हो रही हिंसा पूरी तरह गलत है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप का संदेश

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए ईरानी प्रदर्शनकारियों को “देशभक्त” बताया। उन्होंने लिखा कि जो लोग प्रदर्शनकारियों की हत्या और अत्याचार में शामिल हैं, उनके नाम और पहचान सुरक्षित रखी जाए, क्योंकि उन्हें भविष्य में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ट्रंप ने अपने संदेश में कहा, “ईरानी देशभक्तों, विरोध प्रदर्शन जारी रखें, अपनी संस्थाओं पर कब्ज़ा करें। हत्यारों और अत्याचारियों के नाम सुरक्षित रखें। उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।”


ईरानी अधिकारियों से दूरी

अपने बयान में ट्रंप ने यह भी साफ किया कि जब तक ईरान में प्रदर्शनकारियों की “निरर्थक हत्याएं” बंद नहीं होतीं, तब तक उन्होंने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी बैठकों को रद्द कर दिया है। इसे ईरान सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

‘मदद आ रही है’

ट्रंप ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि ईरानी जनता के लिए “मदद रास्ते में है।” हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि मदद किस प्रकार से होगी। राजनीतिक, कूटनीतिक या किसी अन्य रूप में। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बयान से बढ़ सकता है तनाव

विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह बयान ईरान और अमेरिका के बीच पहले से तनावपूर्ण रिश्तों को और जटिल बना सकता है। वहीं, प्रदर्शनकारियों के लिए यह बयान नैतिक समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

संबंधित ख़बरें
ICC rejects Bangladesh

ICC ने ठुकराई बांग्लादेश की मांग, T20 वर्ल्ड कप को लेकर बढ़ी चिंता

Raghav Chadha

गिग वर्कर्स की बड़ी जीत: राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार को कहा धन्यवाद, 10 मिनट डिलीवरी पर लगी रोक

Sadhvi Harsha Richharia

कौन हैं महाकुंभ फेम साध्वी हर्षा रिछारिया छोड़ रही हैं धर्म का मार्ग, बोली-विरोध और चरित्र हनन से टूट गईं

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home