• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • States

I-PAC राइड केस में हाई कोर्ट ने टीएमसी की याचिका की खारिच, ईडी ने कहा कुछ भी जब्त नहीं हुआ

कोलकाता हाई कोर्ट ने I-PAC राइड मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की याचिका खारिज कर दी। TMC यह मांग कर रही थी कि अगर कोई राजनीतिक या संवेदनशील डेटा जब्त हुआ है तो उसे सुरक्षित रखा जाए

  • Saurabh | 14 Jan 2026 06:28 PM
I-PAC राइड केस में हाई कोर्ट ने टीएमसी की याचिका की खारिच, ईडी ने कहा कुछ भी जब्त नहीं हुआ

कोलकाता हाई कोर्ट ने बुधवार को I-PAC के दफ्तर और प्रवीण जैन के घर पर हुई ईडी छापों के मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की याचिका को खारिज कर दिया। टीएमसी यह याचिका दायर कर पार्टी से जुड़े डेटा की सुरक्षा की मांग कर रही थी। हाई कोर्ट ने ईडी की यह साफ बात रिकॉर्ड कि कि 8 जनवरी को की गई छापेमारी में किसी भी प्रकार का डेटा या दस्तावेज जब्त नहीं किया गया।

टीएमसी ने सिर्फ डेटा की सुरक्षा मांगी

टीएमसी ने अपना मामला केवल एक छोटे मुद्दे तक सीमित रखा था यदि कोई राजनीतिक या संवेदनशील डेटा जब्त हुआ हो, तो उसे सुरक्षित रखने की मांग। पार्टी ने कोर्ट से आग्रह किया कि ईडी का बयान औपचारिक रूप से रिकॉर्ड किया जाए कि कोई डेटा नहीं लिया गया। इसके बाद ही याचिका पर फैसला किया जा सके।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

टीएमसी ने यह भी कहा कि छह साल से रखे जा रहे राजनीतिक डेटा के बारे में उन्हें डर था कि वह गलत हाथों में चला जा सकता है। हालांकि पार्टी ने याचिका वापस नहीं ली, बल्कि सिर्फ ईडी का आश्वासन रिकॉर्ड करने की मांग की।

ईडी का बयान

ईडी ने कोर्ट को बताया कि छापेमारी में किसी भी रिकॉर्ड, दस्तावेज या डिजिटल डेटा को जब्त नहीं किया गया। पंचनामा में भी यह दर्ज है कि कुछ भी जब्त नहीं हुआ और कोई डेटा का बैकअप भी नहीं बनाया गया।

ईडी ने यह भी कहा कि याचिका करने वाले व्यक्ति का छापेमारी से कोई संबंध नहीं था और उसने कुछ देखा या सुना भी नहीं। इसलिए याचिका आधारहीन और अस्पष्ट थी।

I-PAC और प्रवीण जैन के घर पर ईडी छापे

8 जनवरी को ईडी ने कोलकाता में राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म I-PAC और इसके निदेशक प्रवीण जैन के घर पर छापेमारी की। यह छापेमारी एक कथित कोयला चोरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में की गई थी।

ईडी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छापेमारी स्थल पर प्रवेश कर महत्वपूर्ण सबूत, जैसे दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, हटा दिए। टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ईडी ने अपनी सीमा पार कर दी।

इसके बाद ईडी ने हाई कोर्ट में मुख्यमंत्री के खिलाफ CBI जांच की मांग भी की थी। हाई कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई बुधवार, 14 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी।

इस फैसले के बाद साफ हो गया कि I-PAC मामले में टीएमसी की याचिका अब कोई असर नहीं रखती, क्योंकि ईडी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कुछ भी जब्त नहीं किया गया।

संबंधित ख़बरें
Laughter Chef Season 3 Update

Laughter Chef Update: कलर्स का लाडला अब नहीं दिखेगा इस सीजन में, इन कंटेस्टेंट की होगी वापसी

iran crisis

Iran Crisis: हजारों मौतों के बीच, भारत ने अपनों से कहा- तुरंत ईरान छोड़ दो..!

iran

ईरान के सपोर्ट में क्यों नहीं उतर रहा है चीन? अमेरिका से टकराव का डर या कुछ और?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home