• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

ये देश राम का है, कृष्ण का… दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर बवाल! VHP-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन

Bangladesh Hindu Murder: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा हत्या के बाद दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ. VHP और बजरंग दल ने यूनुस सरकार पर हिंदुओं की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया.

  • Samachaar Desk | 23 Dec 2025 03:46 PM
ये देश राम का है, कृष्ण का… दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर बवाल! VHP-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन

बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की कथित तौर पर भीड़ द्वारा हत्या किए जाने के बाद भारत की राजधानी दिल्ली में माहौल गर्म हो गया. शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों, धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए.

“हिंदू हत्या बंद करो” के नारों से गूंजा इलाका

प्रदर्शन के दौरान हाई कमीशन के बाहर नारेबाजी तेज हो गई. “भारत माता की जय”, “यूनुस सरकार होश में आओ” और “हिंदू हत्या बंद करो” जैसे नारे लगाए गए. आक्रोशित भीड़ ने सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड्स को धक्का दिया, जिससे दो लेयर के बैरिकेड टूट गए. कुछ प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुतला भी फूंका. एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “अगर आज आवाज नहीं उठाई तो कल हर कोई दीपू बन सकता है.”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

18 दिसंबर को हुई थी दीपू चंद्र दास की हत्या

प्रदर्शन की वजह बनी 18 दिसंबर की वह घटना, जिसमें बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले के बालुका इलाके में 25 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की कथित तौर पर भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोप है कि हत्या के बाद उसके शव को जला दिया गया. बताया गया कि युवक पर कथित ईशनिंदा का आरोप लगाया गया था. इस घटना ने भारत ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों में भी नाराजगी पैदा की है. बांग्लादेश पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

#WATCH | Delhi | Members of Vishva Hindu Parishad and other Hindu organisations protest near the Bangladesh High Commission over the atrocities against Hindus and the mob lynching of Dipu Chandra Das in Bangladesh pic.twitter.com/0nrtZ3XWYG

— ANI (@ANI) December 23, 2025

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कुछ प्रदर्शनकारी हिरासत में

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल पहले से हाई अलर्ट पर थे. हाई कमीशन के बाहर तीन स्तर की बैरिकेडिंग की गई थी. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और बाद में स्थिति को काबू में किया. इस दौरान एक व्यक्ति भावुक होकर कहता नजर आया, “ये देश राम का है, कृष्ण का है. हम किसी को नहीं मारते, लेकिन हमारी बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है.”

बांग्लादेश का विरोध, भारत ने दी सफाई

इधर, बांग्लादेश ने भारत में अपने राजनयिक संस्थानों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. बांग्लादेश सरकार ने भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर राजनयिक परिसरों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया. वहीं भारत ने साफ कहा कि दिल्ली में हुआ प्रदर्शन अल्पकालिक और नियंत्रित था तथा किसी तरह की सुरक्षा चूक नहीं हुई.

संबंधित ख़बरें
Bangladesh Violence

दिल्ली में बवाल! बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू की हत्या पर VHP ने हाई-कमीशन के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

Neeraj Goyat

रिंग में हार, बाहर बवाल! जीत के बाद नीरज गोयत पर अमेरिकी बॉक्सर ने फेंकी बोतल, देखें Video!

Bangladesh Hindi Murder

जिंदा जलाया गया हिंदू युवक! बांग्लादेश में दीपू की हत्या का सच आया सामने, धर्म नहीं ये थी वजह

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home