• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

UPSC Civil Services Exam 2026: UPSC सिविल एग्जाम का नोटिफिकेशन हुआ डिले, जानें क्या है इसकी वजह?

UPSC Civil Services Exam 2026: यूपीएससी ने प्रशासनिक कारणों से सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन फिलहाल स्थगित कर दिया है. उम्मीदवारों को नए शेड्यूल का इंतजार करना होगा.

  • Samachaar Desk | 14 Jan 2026 01:28 PM
UPSC Civil Services Exam 2026: UPSC सिविल एग्जाम का नोटिफिकेशन हुआ डिले, जानें क्या है इसकी वजह?

UPSC Civil Services Exam 2026 Notification Delayed: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 के नोटिफिकेशन को फिलहाल जारी नहीं किया है. ये नोटिफिकेशन 14 जनवरी को आने वाला था, लेकिन अब इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया है. इस फैसले से आईएएस, आईपीएस और आईएफएस की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नए कार्यक्रम का इंतजार करना होगा.

प्रशासनिक कारणों से नहीं आया नोटिफिकेशन

यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी कर बताया है कि प्रशासनिक कारणों के चलते दोनों परीक्षाओं का नोटिफिकेशन अभी पब्लिश नहीं किया जा सका है. आयोग का कहना है कि नोटिफिकेशन सही समय पर जारी कर दिया जाएगा. हालांकि, किन कारणों से यह देरी हुई है, इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

अभ्यर्थियों में बढ़ी असमंजस की स्थिति

नोटिफिकेशन टलने के बाद उम्मीदवारों के बीच चिंता और भ्रम की स्थिति देखी जा रही है. कई अभ्यर्थी काफी समय से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे. आमतौर पर यूपीएससी अपने तय वार्षिक कैलेंडर के अनुसार परीक्षाओं से जुड़ी सूचनाएं जारी करता है, इसलिए इस तरह की देरी कम देखने को मिलती है. पहले जारी कैलेंडर के मुताबिक सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा मई 2026 के अंत में होनी थी. नोटिफिकेशन के साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन अब आगे की तारीखों में बदलाव संभव है.

नोटिफिकेशन के बारे में कैसे पता चलेगा

जब सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, तब उसमें कुल पदों की संख्या और विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी जाएगी. इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा सहित अन्य ग्रुप ए और ग्रुप बी सेवाओं की डिटेल होगी. इसके साथ ही सामान्य वर्ग, ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के लिए पदों का अलग-अलग डिटेल भी दि जाएगी. ये आंकड़े प्रारंभिक होते हैं और बाद में इनमें बदलाव भी किया जा सकता है.

यूपीएससी ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. परीक्षा और नोटिफिकेशन से जुड़ी सही और पुख्ता जानकारी के लिए केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in को ही देखें.

संबंधित ख़बरें
Salman Khan

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की रिसेप्शन पार्टी में सलमान खान ने मचाई धूम, वायरल हुआ उनका स्वैग वीडियो!

IND vs NZ

IND vs NZ: राजकोट में आज होगा हाई-स्कोरिंग मुकाबला, क्या जीत के साथ सीरीज पर कब्जा कर पाएगी टीम India

T20 World Cup

T20 World Cup 2026: भारत में खेलने से बांग्लादेश का इनकार! ICC के फैसले ने बढ़ाया वर्ल्ड कप विवाद

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home