• Friday, Apr 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • States

मोदी को नीतीश का सलाम: मोतिहारी रैली में तारीफ सुन PM ने जोड़ लिए हाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को मोतिहारी (बिहार) में एक बड़ी रैली में साथ नजर आए। इस रैली में नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की।

  • Saurabh | 18 Jul 2025 01:41 PM
मोदी को नीतीश का सलाम: मोतिहारी रैली में तारीफ सुन PM ने जोड़ लिए हाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को मोतिहारी (बिहार) में एक बड़ी रैली में साथ नजर आए। इस रैली में नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहा विकास मोदी जी की वजह से ही संभव हुआ है। नीतीश की बातों और जनता की तालियों के बीच एक भावुक पल आया जब पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर नीतीश को धन्यवाद दिया।

पीएम-नीतीश की दोस्ती वाली झलक

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मंच पर दोनों नेता साथ बैठे थे और बातचीत करते नजर आए। जब प्रधानमंत्री ने भीड़ की ओर इशारा किया, तो नीतीश ने मुस्कुराकर कहा मानो यह भीड़ आपको ही सुनने आई है। मंच पर दोनों में अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली।

नीतीश बोले – आपके नेतृत्व में ही सब हो रहा है

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से कहा, "आपके नेतृत्व में ही बिहार में सारे काम हो रहे हैं। हम बात कर चुके हैं और आज ही कैबिनेट में इसे पास करेंगे।" इस पर पीएम मोदी मुस्कुरा दिए। नीतीश ने कहा कि मोदी जी की बात मानकर ही हम बिहार के हित में काम कर रहे हैं।

नीतीश ने खड़े होकर स्वागत करने को कहा

नीतीश ने लोगों से कहा कि खड़े होकर पीएम मोदी का स्वागत करें, क्योंकि उन्होंने बिहार के लिए बहुत काम किया है। नीतीश ने खुद मोदी जी को ‘नमन’ और ‘धन्यवाद’ कहा।

मुफ्त बिजली का ऐलान

नीतीश कुमार ने रैली में बताया कि अब बिहार के सभी परिवारों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली पहले ही बहुत सस्ती थी, अब इसे पूरी तरह मुफ्त कर दिया जाएगा। जनता को बिजली का बिल नहीं देना होगा।

बिहार को 7 हजार करोड़ की सौगात

रैली में पीएम मोदी ने बिहार को 7,000 करोड़ रुपये की योजनाओं का तोहफा दिया। इसमें रेलवे, सड़क और विकास योजनाएं शामिल हैं। नीतीश ने कहा कि लालू यादव के राज में कोई काम नहीं होता था, लेकिन अब हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगली बार सरकार बनी तो 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे और पेंशन भी 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है।

यह रैली सिर्फ योजनाओं की घोषणा ही नहीं थी, बल्कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच फिर से बनी राजनीतिक समझदारी और दोस्ती की भी तस्वीर पेश कर रही थी।

संबंधित ख़बरें
pm kisan

PM Kisan 20th Installment : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त पर आज हो सकता है बड़ा ऐलान

Bhupesh Baghel SON

ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में छापेमारी

school

देशभर में दहशत: दिल्ली-बेंगलुरु के 80 से ज्यादा स्कूलों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home