• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

सिंगापुर कोर्ट में खुलासा: जुबीन गर्ग नशे में थे, लाइफ जैकेट पहनने से किया था इनकार

भारतीय सिंगर-गीतकार जुबीन गर्ग की सितंबर 2025 में सिंगापुर के लेजरस आइलैंड के पास हुई मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

  • Saurabh | 14 Jan 2026 07:42 PM
 सिंगापुर कोर्ट में खुलासा: जुबीन गर्ग नशे में थे, लाइफ जैकेट पहनने से किया था इनकार

भारतीय सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर सिंगापुर पुलिस ने किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया। पांच महीने बाद पुलिस ने अपनी रिपोर्ट को सौंपी। जानकारी के लिए बता दें कि 52 वर्ष की उम्र में 19 सितंबर 2025 को लेजरस आईलैंड के पास डूब गए। घटना के समय वे एक प्राइवेट यॉट पार्टी में शामिल थे और उनको अगले दिन नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में परफॉर्म करना था।

लाइफ जैकेट नहीं पहना

जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि गर्ग ने पहले तैरने के लिए लाइफ जैकेट पहना था, लेकिन बाद में इसे उतार दिया। जब उन्होंने दोबारा पानी में जाने का फैसला किया, तो उन्हें दूसरा छोटा लाइफ जैकेट दिया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद उन्होंने अकेले तैरना शुरू किया। कुछ लोगों ने उन्हें यॉट की ओर लौटते हुए देखा, लेकिन वे बेहोश होकर पानी में तैरते हुए गिर गए।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बचाव प्रयास असफल

जुबीन को तुरंत यॉट पर वापस लाया गया और CPR दिया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण डूबना बताया गया। शरीर पर चोटें CPR और बचाव प्रयासों के कारण हुई थीं।

अत्यधिक शराब का असर

टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट में पाया गया कि जुबीन के खून में शराब की मात्रा 333 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर थी, जो सिंगापुर के कानूनी सीमा (80 मिलीग्राम) से काफी अधिक है। इससे उनकी संतुलन और प्रतिक्रिया क्षमता प्रभावित थी। उनके होटल कमरे से 750 मिलीलीटर की स्कॉच व्हिस्की की बोतल भी जब्त की गई, जो लगभग 25% भरी थी।

यॉट पार्टी की गवाही

यॉट पर 20 से अधिक लोग मौजूद थे। कई गवाहों ने बताया कि जुबीन ने शराब पी थी, जिनमें लिकर, जिन और व्हिस्की शामिल थे। यॉट के कैप्टन ने बताया कि कुछ लोग यॉट पर चढ़ने से पहले ही शराब पी रहे थे और उन्होंने दो सुरक्षा ब्रीफिंग दी थीं।

चिकित्सा इतिहास

जुबीन को हाई ब्लड प्रेशर और मिर्गी की समस्या थी। हालांकि उनके खून में दवाइयां मिलीं, लेकिन यह तय नहीं हो पाया कि उन्होंने घटना के दिन मिर्गी की दवा ली थी या नहीं।

कोई साजिश नहीं

पुलिस ने साफ कहा कि उनकी मौत में कोई साजिश या आत्महत्या नहीं थी। कई गवाहों ने बताया कि जुबीन ने स्वयं पानी में जाने का फैसला किया था।

परिवार की चिंता

गर्ग के चाचा ने कोर्ट में तैयार बयान पढ़ा, जिसमें उन्होंने मौत के हालात पर सवाल उठाए। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि कुछ सवाल सीधे घटना से जुड़े नहीं थे।

साजिश की अफवाहें

जुबीन की मौत के बाद कई लोग गिरफ्तार किए गए, लेकिन पुलिस ने बार-बार कहा कि मौत में कोई बाहरी हाथ या जहरीकरण नहीं हुआ। इस घटना से साफ है कि जुबीन गर्ग की मौत शराब के अत्यधिक सेवन और पानी में लाइफ जैकेट न पहनने के कारण हुई, और किसी भी प्रकार की साजिश का कोई प्रमाण नहीं मिला।

संबंधित ख़बरें
iran crisis

Iran Crisis: हजारों मौतों के बीच, भारत ने अपनों से कहा- तुरंत ईरान छोड़ दो..!

iran

ईरान के सपोर्ट में क्यों नहीं उतर रहा है चीन? अमेरिका से टकराव का डर या कुछ और?

Mamata Banerjee

I-PAC राइड केस में हाई कोर्ट ने टीएमसी की याचिका की खारिच, ईडी ने कहा कुछ भी जब्त नहीं हुआ

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home