• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Laughter Chef Update: कलर्स का लाडला अब नहीं दिखेगा इस सीजन में, इन कंटेस्टेंट की होगी वापसी

Laughter Chef Season 3 Update: फेमस रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स लोगों को काफी पसंद आता है. ऐसे में इस शो के अगले सीजन के लिए कुछ अपडेट सामने आए है. खबर है कि अगले सीजन में ये कंटेस्टेंट नजर नहीं आएंगे.

  • Samachaar Desk | 14 Jan 2026 02:56 PM
Laughter Chef Update: कलर्स का लाडला अब नहीं दिखेगा इस सीजन में, इन कंटेस्टेंट की होगी वापसी

Laughter Chef Season 3 Update: कलर्स टीवी के फेमस रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स को लेकर नई जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस शो की स्टार कास्ट में कई अहम बदलाव होंगे. जहां एक तरफ कुछ कलाकार शो को छोड़ते नजर आएंगे, वहीं दूसरी तरफ कुछ पुराने चेहरे एक बार फिर वापसी करेंगे.

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर विवियन डिसेना अब लाफ्टर शेफ्स का हिस्सा नहीं रहेंगे, वो शो को छोड़ रहे हैं. कहा जा रहा है कि वो कलर्स टीवी के ही किसी दूसरे प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं. इसी वजह से वह इस शो को अलविदा कह सकते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

नए शो की तैयारी में जुटे विवियन

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि विवियन इन दिनों नए शो के लिए वर्कशॉप और प्री-प्रोडक्शन मीटिंग्स में व्यस्त हैं. हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि वो कलर्स के किस शो में दिखाई देंगे. कुछ जगहों पर उनके नागिन 7 से जुड़ने की भी चर्चा है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ईशा मालवीय भी करेंगी शो को अलविदा

विवियन के साथ-साथ ईशा मालवीय के भी लाफ्टर शेफ्स छोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं. माना जा रहा है कि वो भी सीजन 3 का हिस्सा नहीं होंगी.

ये चार पुराने सितारे करेंगे वापसी

शो में चार जाने-पहचाने चेहरे फिर से नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा, अंकिता लोखंडे और विकी जैन लाफ्टर शेफ्स में वापसी करेंगे. निया शर्मा, अंकिता लोखंडे और विकी जैन पहले भी शो के दूसरे सीजन में नजर आ चुके हैं. अर्जुन बिजलानी शो के पहले सीजन का हिस्सा थे.

पहले सीजन में अर्जुन की जोड़ी को मिला था प्यार

पहले सीजन में अर्जुन बिजलानी की जोड़ी करण कुंद्रा के साथ बनी थी. दर्शकों को यह जोड़ी काफी पसंद आई थी. शो के बाहर भी दोनों की दोस्ती अच्छी मानी जाती है.

निया, अंकिता और विकी का सफर

निया शर्मा पहले सीजन में सुदेश लहरी के साथ नजर आई थीं। दूसरे सीजन में पहले सुदेश लहरी और मन्नारा चोपड़ा की जोड़ी बनी थी, लेकिन मन्नारा के जाने के बाद निया ने शो में एंट्री ली. वहीं, अंकिता लोखंडे और विकी जैन दोनों ही पहले और दूसरे सीजन में साथ दिखाई दे चुके हैं.

अब देखना दिलचस्प होगा कि नए सीजन में ये बदलाव शो को किस दिशा में ले जाते हैं और दर्शकों को कितना पसंद आते हैं.

संबंधित ख़बरें
T20 World Cup

T20 World Cup 2026: भारत में खेलने से बांग्लादेश का इनकार! ICC के फैसले ने बढ़ाया वर्ल्ड कप विवाद

UPSC Civil Services Exam 2026 Notification Delayed

UPSC Civil Services Exam 2026: UPSC सिविल एग्जाम का नोटिफिकेशन हुआ डिले, जानें क्या है इसकी वजह?

Virat Kohli

ICC ODI रैंकिंग में फिर छाए ‘किंग कोहली’! विराट ने रोहित शर्मा से छीना नंबर-1 का ताज

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home