• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

ईरान के सपोर्ट में क्यों नहीं उतर रहा है चीन? अमेरिका से टकराव का डर या कुछ और?

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच चीन खुलकर ईरान का सपोर्ट नहीं कर रहा. चीन जंग से दूरी, शरणार्थी संकट के डर और अमेरिका से टकराव से बचने के कारण शांत रुख अपनाए हुए है.

  • Samachaar Desk | 14 Jan 2026 05:28 PM
ईरान के सपोर्ट में क्यों नहीं उतर रहा है चीन? अमेरिका से टकराव का डर या कुछ और?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम नहीं हो रहा है. ईरान का साफ कहना है कि अगर अमेरिका की ओर से कोई सैन्य कार्रवाई होती है, तो उसे सीधे जंग माना जाएगा. इस बीच चीन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. कई लोगों को लगता है कि चीन ईरान का साथ देगा, लेकिन जानकारों की राय इससे अलग है. संकेत मिल रहे हैं कि चीन इस मामले में खुलकर ईरान के सपोर्ट में नहीं आएगा.

जंग से दूरी बनाए रखना चीन की नीति

विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की विदेश नीति का एक अहम हिस्सा है दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में दखल न देना. चीन आमतौर पर सैन्य हस्तक्षेप से बचता है और बातचीत के रास्ते को प्राथमिकता देता है. ईरान के मामले में भी चीन यही रुख अपनाए हुए है. वो स्थिति पर नजर रखेगा, लेकिन खुद को किसी टकराव में फंसाने से बचेगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

शरणार्थी संकट का डर

अगर ईरान में सत्ता परिवर्तन होता है या वहां गृहयुद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो इसका असर सिर्फ ईरान तक सीमित नहीं रहेगा. बड़ी संख्या में लोग देश छोड़ने को मजबूर हो सकते हैं. इससे आसपास के देशों पर दबाव बढ़ेगा और पूरे पश्चिम एशिया में अस्थिरता फैल सकती है. ये स्थिति चीन के व्यापार और निवेश के लिए नुकसानदायक हो सकती है. ऐसे संकट से निपटना चीन के लिए लंबे समय तक मुश्किलें खड़ी कर सकता है.

अमेरिका से सीधा टकराव नहीं चाहता बीजिंग

विशेषज्ञ मानते हैं कि चीन अच्छी तरह समझता है कि ईरान का खुला सपोर्ट करने का मतलब अमेरिका या इजराइल से सीधी टक्कर लेना हो सकता है. चीन इस तरह के टकराव से बचना चाहता है. इसलिए वो शांत और कम बोलने वाली नीति अपनाए हुए है. चीन का जोर इस बात पर है कि समस्या का हल बातचीत से निकले, न कि हथियारों से.

ईरान को सपोर्ट देने की कोई मजबूरी नहीं

चीन और ईरान के बीच कोई ऐसा सैन्य समझौता नहीं है, जो चीन को ईरान का साथ देने के लिए बाध्य करे. दोनों देशों के रिश्ते साझेदारी तक सीमित हैं. इसके अलावा चीन ये भी देख रहा है कि ईरान रूस के करीब है और रूस की स्थिति पहले जैसी मजबूत नहीं रही. ऐसे में चीन किसी ऐसे संघर्ष में खुद को नहीं झोंकना चाहता, जिसमें उसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़े.

संबंधित ख़बरें
Virat Kohli

ICC ODI रैंकिंग में फिर छाए ‘किंग कोहली’! विराट ने रोहित शर्मा से छीना नंबर-1 का ताज

Laughter Chef Season 3 Update

Laughter Chef Update: कलर्स का लाडला अब नहीं दिखेगा इस सीजन में, इन कंटेस्टेंट की होगी वापसी

iran crisis

Iran Crisis: हजारों मौतों के बीच, भारत ने अपनों से कहा- तुरंत ईरान छोड़ दो..!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home