• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

Rohit Sharma की नई Lamborghini का नंबर प्लेट देख फैंस हुए एक्साइटेड, जानें क्यों है खास!

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने ऑरेंज Lamborghini Urus Se खरीदी है, जिसकी नंबर प्लेट 3015 उनके बच्चों की जन्मतिथि और उनके जर्सी नंबर 45 से जुड़ी है. इससे पहले भी उनकी कार नंबर प्लेट्स का खास कनेक्शन रहा है.

  • Samachaar Desk | 10 Aug 2025 12:30 PM
Rohit Sharma की नई Lamborghini का नंबर प्लेट देख फैंस हुए एक्साइटेड, जानें क्यों है खास!

भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने हाल ही में अपनी लग्जरी कार कलेक्शन में एक नई चमचमाती Lamborghini Urus Se को शामिल किया है. ऑरेंज कलर की यह शानदार SUV न सिर्फ अपने डिजाइन और पावर के लिए चर्चा में है, बल्कि इसकी नंबर प्लेट ने भी फैंस का ध्यान खींचा है.

नंबर 3015 का खास कनेक्शन

रोहित की नई कार का नंबर 3015 है और इसके पीछे एक इमोशनल फैमिली कनेक्शन जुड़ा हुआ है. दरअसल, रोहित और उनकी पत्नी रितिका की बेटी समाइरा का जन्म 30 दिसंबर 2018 को हुआ था, जो नंबर के पहले दो अंक ‘30’ को दर्शाता है. वहीं, 2024 में उनके बेटे का जन्म 15 नवंबर को हुआ, जो नंबर के आखिरी दो अंक ‘15’ को दर्शाता है. खास बात ये है कि 30 और 15 को जोड़ने पर 45 आता है, जो रोहित शर्मा का मशहूर जर्सी नंबर है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पहले भी रहा है नंबर से खास लगाव

यह पहली बार नहीं है जब रोहित ने अपनी कार का नंबर खास यादों से जोड़ा हो. इससे पहले उनके पास नीले रंग की Lamborghini थी, जिसका नंबर 0264 था. यह नंबर उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए 264 रन को ध्यान में रखते हुए लिया था. बाद में यह कार उन्होंने एक फैंटेसी ऐप विनर को दे दी थी.

Lamborghini Urus Se की कीमत और फीचर्स

भारत में Lamborghini Urus Se की एक्स शोरूम कीमत 4.57 करोड़ रुपये है. यह 620hp पावर और 800Nm टॉर्क जनरेट करने वाले इंजन से लैस है. इसकी खासियत यह है कि इलेक्ट्रिक मोड में भी इसे 60 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है, जो इसे लग्जरी के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति भी जिम्मेदार बनाता है.

रोहित शर्मा का लग्जरी कार कलेक्शन

रोहित शर्मा के पास पहले से ही कई महंगी और लग्जरी कारें मौजूद हैं, जिनमें शामिल हैं:

1. Mercedes-Benz S-Class – 1.50 करोड़ रुपये

2. Range Rover HSE LWB – 2.80 करोड़ रुपये

3. Mercedes GLS 400 D – 1.29 करोड़ रुपये

4. BMW M5 – 1.99 करोड़ रुपये

क्रिकेट करियर की मौजूदा स्थिति

रोहित शर्मा हाल ही में इंग्लैंड से लौटे हैं, जहां वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे थे. वह टेस्ट और टी20 क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं और अब केवल वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं.

संबंधित ख़बरें
malai

दूध में मोटी मलाई जमाने का सीक्रेट फॉर्मूला, जिसे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

Jaggery In Diabetes

डायबिटीज के मरीजों के लिए गुड़ सुरक्षित है या खतरनाक? जानें कितनी मात्रा है सही

rava cake

घर पर बेकरी जैसा फूला-फूला रवा केक बनाने का आसान तरीका, जिसे खाकर मेहमान भी रह जाएंगे हैरान!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home