• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

दिवाली से पहले पंजाब सरकार का तोहफा, जलापूर्ति विभाग में 15 कर्मचारियों की नियुक्ति

पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले जलापूर्ति और स्वच्छता विभाग में 15 नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। जल आपूर्ति मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि यह नियुक्तियां अनुकंपा आधारित भर्ती नीति के तहत की गई हैं।

  • Saurabh | 02 Oct 2025 12:39 PM
दिवाली से पहले पंजाब सरकार का तोहफा, जलापूर्ति विभाग में 15 कर्मचारियों की नियुक्ति

पंजाब के जल आपूर्ति और स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बुधवार को पंजाब भवन में विभाग के 15 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह अवसर इन कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए किसी दिवाली तोहफे से कम नहीं रहा।

मंत्री ने दिया कर्तव्यनिष्ठा का संदेश

नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कैबिनेट मंत्री ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी और उनसे कहा कि वे ईमानदारी, समर्पण और मेहनत से अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नई टीम पंजाब राज्य के जल आपूर्ति और स्वच्छता सेवाओं को और मजबूत करेगी।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सरकार की जिम्मेदारी निभाई

मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को रोजगार देने के वादे को निभा रही है। जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग में इन पदों को भरकर सरकार ने यह साबित किया है कि वह राज्य के युवाओं को नौकरी के अवसर देने के लिए गंभीर है।

किन पदों पर हुई भर्ती

सरकार की अनुकंपा आधारित भर्ती नीति के तहत विभाग में खाली पड़े पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इसमें शामिल हैं:

2 जूनियर नक्शा नवीस

2 क्लर्क

8 सेवादार

1 सफाई सेवक

2 हेल्पर (तकनीकी)

पंजाब के विकास में योगदान

नव नियुक्त कर्मचारियों से उम्मीद जताई गई है कि वे पूरी लगन से अपनी ड्यूटी करेंगे और पंजाब के सर्वांगीण विकास में योगदान देंगे। मंत्री ने कहा कि जलापूर्ति और स्वच्छता विभाग का काम सीधे जनता से जुड़ा है, इसलिए जिम्मेदारियों को निभाने में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है।

वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद

इस मौके पर जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग के प्रमुख सचिव नीलकंठ एस. अवध, विभाग की प्रमुख पल्लवी, और मुख्य इंजीनियर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

संबंधित ख़बरें
Punjab News

CM मान और डच राजदूत ने 150 करोड़ रुपये की राजपुरा फीड फैक्ट्री का उद्घाटन किया

 Delhi government

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान: कोविड ड्यूटी पर शहीद कर्मचारियों के परिवारों को मिलेगा 1 करोड़ रुपये

Delhi News

Delhi News: 9 साल में सबसे साफ हवा: दिल्ली ने तोड़ा प्रदूषण का रिकॉर्ड!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home