• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

रश्मिका संग सगाई के बाद Vijay ने पहली बार दिखे Vijay Deverakonda, फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग

Vijay Deverakonda Engagement Ring : विजय देवरकोंडा को हाल ही में रिंग पहने देखा गया, जिससे रश्मिका मंदाना संग सगाई की अफवाहें तेज हुईं. कपल ने सगाई की पुष्टि नहीं की, लेकिन फैंस खुश होकर बधाइयां दे रहे हैं.

  • Samachaar Desk | 06 Oct 2025 07:30 PM
रश्मिका संग सगाई के बाद Vijay ने पहली बार दिखे Vijay Deverakonda, फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग

Vijay Deverakonda Engagement Ring : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी है. हाल ही में विजय को एक पब्लिक इवेंट में देखा गया, जहां उन्होंने जो पहना था, उससे उनकी इंगेजमेंट की अफवाहें और तेज हो गई हैं. उनकी रिंग फिंगर में नजर आई एक खूबसूरत अंगूठी ने फैंस को हैरान कर दिया और ये सवाल फिर से उठ खड़ा हुआ – क्या विजय और रश्मिका मंदाना ने सगाई कर ली है?

कुछ हफ्ते पहले ये खबर आई थी कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली है. हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है. इसके बावजूद, हालिया इवेंट में विजय की उंगली में चमकती रिंग ने इन अफवाहों को और मजबूती दे दी है. सूत्रों के मुताबिक, ये सगाई 3 अक्टूबर को हैदराबाद स्थित उनके घर पर हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

वायरल हुआ वीडियो, फैंस में खुशी की लहर

विजय देवरकोंडा हाल ही में अपने परिवार के साथ श्री सत्य साईं बाबा की महासमाधि पर दर्शन के लिए पहुंचे. वहां उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें बुके दिया जा रहा है और इसी दौरान उनकी रिंग साफ नजर आती है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इस नई शुरुआत को लेकर काफी उत्साहित हैं. कई फैंस तो उन्हें पहले से ही बधाइयां दे रहे हैं.

क्या 2026 में बजेगी शहनाई?

खबरों की मानें तो विजय और रश्मिका 2026 के फरवरी महीने में शादी करने की योजना बना रहे हैं. हालांकि, इस पर भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इस बीच, दोनों के फैंस को उनकी जोड़ी ऑनस्क्रीन ही नहीं, अब रियल लाइफ में भी बेहद पसंद आ रही है.

‘गीता गोविंदम’ से शुरू हुई लव स्टोरी

विजय और रश्मिका की मुलाकात फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी और यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. इसके बाद दोनों ने ‘डियर कॉमरेड’ जैसी हिट फिल्म में भी साथ काम किया, जिसमें उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा गया.

रश्मिका की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो साल 2017 में उनकी सगाई एक्टर रक्षित शेट्टी से हो चुकी थी, लेकिन बाद में यह रिश्ता टूट गया. वहीं विजय का नाम अक्सर रश्मिका के साथ जुड़ता रहा, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी खुलकर बात नहीं की.

अभी भी इंतजार है आधिकारिक एलान का

फैंस की उत्सुकता के बीच अब सबकी निगाहें विजय और रश्मिका के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं. रिंग ने तो इशारा कर दिया है, लेकिन जब तक खुद कपल कुछ नहीं कहता, तब तक सिर्फ कयास ही लगाए जा सकते हैं.

जो भी हो, अगर यह खबर सच है तो फैंस को जल्द ही एक खूबसूरत सिलेब्रिटी वेडिंग देखने को मिल सकती है – और वो भी साउथ इंडस्ट्री के दो सबसे पॉपुलर चेहरों की.

संबंधित ख़बरें
BJP MLA Attack

BJP MLA Attack: बाढ़ राहत में गए भाजपा विधायक-सांसद पर भीड़ ने किया हमला, TMC पर गंभीर आरोप!

Bihar Election 2025

Bihar Assembly Election 2025: दो चरणों में मतदान, 14 लाख नए वोटर्स पहली बार करेंगे वोटिंग!

dev deepawali

Dev Deepawali 2025 date : कब है देव दीपावली, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home