• Monday, May 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Ipl

RCB क्यों खरीदूं? मैं तो Royal Challenge भी नहीं पीता: कर्नाटक के डिप्टी CM का करारा जवाब

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) फ्रेंचाइजी खरीदने की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं कोई पागल नहीं हूं। मैं बस बचपन से कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन का सदस्य हूं। मेरे पास इतना समय नहीं है, हालांकि मुझे टीम मैनेजमेंट में शामिल होने के प्रस्ताव मिले थे। मुझे RCB की ज़रूरत क्यों है? मैं तो Royal Challenge भी नहीं पीता।”

  • Saurabh | 11 Jun 2025 05:51 PM
RCB क्यों खरीदूं? मैं तो Royal Challenge भी नहीं पीता: कर्नाटक के डिप्टी CM का करारा जवाब

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को एक बयान में साफ कर दिया कि वे RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) की टीम नहीं खरीद रहे हैं। उन्होंने इस अफवाह को मजाकिया अंदाज में खारिज कर दिया। शिवकुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं कोई पागल नहीं हूं। मैं तो बस बचपन से कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन का सदस्य हूं, बस इतना ही। मेरे पास समय नहीं है, हालांकि मुझे टीम मैनेजमेंट में शामिल होने के ऑफर जरूर मिले थे... लेकिन मुझे RCB क्यों चाहिए? मैं तो रॉयल चैलेंज (शराब) भी नहीं पीता।”

यह बयान तब आया जब मीडिया में ऐसी खबरें चल रही थीं कि RCB की मालिक कंपनी Diageo India (जो कि UK की कंपनी Diageo Plc की भारतीय शाखा है) इस IPL फ्रेंचाइजी को बेचने की सोच रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया कि Diageo कंपनी कुछ सलाहकारों से बातचीत कर रही है और RCB को करीब 2 अरब डॉलर की कीमत पर बेचने का विचार कर रही है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इन खबरों के बाद United Spirits (RCB की मालिक कंपनी) के शेयरों में तेजी देखी गई। मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में इसके शेयर 3.3% तक बढ़ गए और पिछले 5 महीने का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया। इसके बाद BSE ने Diageo से औपचारिक सफाई मांगी।

Diageo के कंपनी सेक्रेटरी मितल संघवी ने एक ईमेल में स्पष्ट किया कि “मीडिया रिपोर्ट्स केवल कयासों पर आधारित हैं। कंपनी की ऐसी किसी भी बिक्री की योजना नहीं है।” उन्होंने बताया कि Diageo फिलहाल किसी भी तरह की बिक्री को लेकर बातचीत नहीं कर रही है।

यह अफवाह उस समय सामने आई जब RCB हाल ही में अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीतने के बाद सुर्खियों में थी। 3 जून को RCB ने पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर 18 साल का इंतजार खत्म किया। इसके अगले दिन 4 जून को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत का जश्न मनाया गया, जहां करीब 2.5 लाख लोग जमा हो गए। लेकिन यह खुशी का पल दुखद घटना में बदल गया, जब स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 56 लोग घायल हुए।

इस तरह RCB को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं, लेकिन उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने साफ कर दिया है कि उनका इस टीम को खरीदने का कोई इरादा नहीं है।

संबंधित ख़बरें
मेघालय हनीमून मर्डर केस: सोनम के भाई ने कहा-गुनहगार है मेरी बहन फांसी मिलनी चाहिए

मेघालय हनीमून मर्डर केस: सोनम के भाई ने कहा-गुनहगार है मेरी बहन फांसी मिलनी चाहिए

Delhi temperature 45°C

दिल्ली में भीषण लू का कहर: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा

NEET 2025 का रिजल्ट 14 जून तक होगा जारी, जानिए जरूरी बातें

NEET 2025 का रिजल्ट 14 जून तक होगा जारी, जानिए जरूरी बातें

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home