• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

मेघालय हनीमून मर्डर केस: सोनम के भाई ने कहा-गुनहगार है मेरी बहन फांसी मिलनी चाहिए

मेघालय हनीमून मर्डर केस में बड़ा मोड़ आया है। सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें 100% यकीन है कि उनकी बहन ने ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की है। उन्होंने कहा कि सारे सबूत सोनम के खिलाफ हैं और अगर वह दोषी साबित होती है तो उसे फांसी दी जानी चाहिए।

  • Saurabh | 11 Jun 2025 04:33 PM
मेघालय हनीमून मर्डर केस: सोनम के भाई ने कहा-गुनहगार है मेरी बहन फांसी मिलनी चाहिए

सोनम रघुवंशी के बड़े भाई गोविंद रघुवंशी ने बुधवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “अब तक मिले सबूतों के आधार पर मुझे पूरा भरोसा है कि मेरी बहन सोनम ने ही अपने पति राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या की है। हम उससे हर रिश्ता तोड़ चुके हैं। अगर वह दोषी साबित होती है, तो उसे फांसी मिलनी चाहिए।”

राखी बांधती थी आरोपी को

गोविंद ने यह भी बताया कि सोनम जिस राज कुशवाहा के साथ रिश्ते में थी, वह भी इस साजिश में शामिल है। उन्होंने कहा, “राज कुशवाहा हर साल सोनम से राखी बंधवाता था और उसे ‘दीदी’ बुलाता था। पिछले तीन साल से सोनम उसे राखी बांध रही थी।”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

राजा के परिवार से मांगी माफी

गोविंद ने इंदौर में राजा रघुवंशी के परिवार से मुलाकात की और माफी मांगी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “सोनम को अब खुद को दोषी नहीं लगता। उसने हमसे कोई संपर्क नहीं किया है। लेकिन हमने उससे नाता तोड़ दिया है और अब हम राजा को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे।”

क्या है मामला?

राजा और सोनम रघुवंशी हनीमून पर मेघालय गए थे। 23 मई को दोनों लापता हो गए और 2 जून को राजा की लाश खाई में मिली। पिछले हफ्ते सोनम यूपी के गाजीपुर में सामने आई और दावा किया कि उसे नशीला पदार्थ देकर अगवा किया गया था, लेकिन पुलिस ने इस दावे को झूठा बताया।

राज कुशवाहा की मां का बयान

इस मामले में आरोपी राज कुशवाहा की मां ने अपने बेटे को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा, “मेरा बेटा ऐसा कुछ नहीं कर सकता। वो सिर्फ 20 साल का है और सोनम के भाई की फैक्ट्री में काम करता था। उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है। सरकार से गुजारिश है कि उसके निर्दोष होने की सच्चाई सामने लाए।”

संबंधित ख़बरें
premanand ji maharaj

सिर्फ प्यार नहीं, रिश्तों में निभानी पड़ती है सेवा- नहीं तो जीवन बन सकता है नरक! पढ़िए सास-ससुर पर प्रेमानंद महाराज का सख्त संदेश

 मैं राज से प्यार करती हूं, राजा के साथ क्या करूंगी देख लेना... सोनम ने शादी से पहले ही घर में दी थी धमकी

मैं राज से प्यार करती हूं, राजा के साथ क्या करूंगी देख लेना... सोनम ने शादी से पहले ही घर में दी थी धमकी

राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा: SIT पूछताछ में सोनम ने कुबूला जुर्म

राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा: SIT पूछताछ में सोनम ने कुबूला जुर्म

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home