• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

कमचटका में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी का खतरा- जापान से लेकर अमेरिका तक अलर्ट जारी

रूस के फार ईस्ट कमचटका प्रायद्वीप में बुधवार तड़के समुद्र में आया 8.8 तीव्रता का भूकंप दुनियाभर के लिए चेतावनी बन गया है. इस शक्तिशाली झटके के बाद करीब 4 मीटर (13 फीट) ऊंची सुनामी लहरें दर्ज की गईं.

  • Golu Dwivedi | 30 Jul 2025 01:36 PM
कमचटका में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी का खतरा- जापान से लेकर अमेरिका तक अलर्ट जारी

रूस के फार ईस्ट कमचटका प्रायद्वीप में बुधवार तड़के समुद्र में आया 8.8 तीव्रता का भूकंप दुनियाभर के लिए चेतावनी बन गया है. इस शक्तिशाली झटके के बाद करीब 4 मीटर (13 फीट) ऊंची सुनामी लहरें दर्ज की गईं. रूस के कई इलाकों और जापान के पूर्वी तटीय हिस्सों में अलर्ट जारी कर दिया गया है, जबकि अमेरिका और कई द्वीपीय देशों में भी चेतावनी की स्थिति है.

भूकंप के बाद आपातकालीन निकासी अभियान शुरू किया गया है. रूसी अधिकारियों ने बताया कि कुछ इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं, हालांकि किसी गंभीर जनहानि की खबर नहीं है. USGS ने शुरू में भूकंप की तीव्रता 8.0 बताई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 8.8 कर दिया गया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

19.3 किलोमीटर की गहराई में आया भीषण भूकंप

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण विभाग (USGS) के मुताबिक, यह शक्तिशाली भूकंप समुद्र तल से सिर्फ 19.3 किलोमीटर गहराई में आया था. इसका केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कमचात्स्की से लगभग 125 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था. यह क्षेत्र अवाचा खाड़ी के पास स्थित है, जहां करीब 1.65 लाख लोग रहते हैं.

रूस और जापान के तटीय इलाकों में सुनामी की लहरें

भूकंप के तुरंत बाद कमचटका क्षेत्र में 3 से 4 मीटर तक की सुनामी लहरें दर्ज की गईं. रूस के क्षेत्रीय आपातकाल मंत्री लेबेदेव ने कहा, 'सभी लोगों को पानी से दूर ऊंचाई की ओर चले जाना चाहिए. वहीं जापान के होक्काइडो द्वीप और रूस के कुरील द्वीपों के तटीय क्षेत्रों में भी लहरें पहुंची हैं.

अमेरिका, जापान और अन्य प्रशांत देशों में अलर्ट

अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने चेतावनी दी कि 'खतरनाक सुनामी लहरें' तीन घंटे के भीतर प्रशांत तट से टकरा सकती हैं. रूस के प्रशांत तटीय इलाकों और नॉर्थवेस्ट हवाई द्वीपों में 3 मीटर से अधिक ऊंची लहरों की संभावना जताई गई है. फिलीपींस, पलाऊ, मार्शल आइलैंड्स, चूक और कोसरे जैसे प्रशांत द्वीपीय देशों में 1 मीटर तक की लहरें आ सकती हैं, जबकि दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया और ताइवान के तटों पर 30 सेंटीमीटर से कम ऊंची लहरें आशंका जताई गई है.

जापान में भी सुनामी चेतावनी, प्रधानमंत्री हुए सतर्क

जापान की मौसम एजेंसी ने चेतावनी जारी की कि वहां के पूर्वी तटीय क्षेत्रों में 1 मीटर तक की लहरें आ सकती हैं। प्रधानमंत्री शिगेरु ईशीबा को स्थिति की जानकारी दी गई, जिसके बाद सरकार ने आपातकालीन समिति बनाई है. AP के अनुसार, इशिनोमाकी पोर्ट पर 50 सेंटीमीटर और अन्य 16 स्थानों पर 40 सेंटीमीटर तक की लहरें दर्ज की गईं.

जोरदार आफ्टरशॉक ने बढ़ाई चिंता

मुख्य झटके के करीब एक घंटे बाद 6.9 तीव्रता का एक और झटका आया, जो पेट्रोपावलोव्स्क-कमचात्स्की से 147 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। इससे इमारतों की स्थिरता पर खतरा और बढ़ गया.कमचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोडोव ने बताया, 'एक किंडरगार्टन को नुकसान हुआ है लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. आज का भूकंप दशकों में सबसे शक्तिशाली था.

रूस के कई शहरों में लोगों को किया गया सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित

सखालिन क्षेत्र के सेवेरो-कुरील्स्क कस्बे में लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया। गवर्नर वालेरी लिमारेंको ने कहा कि प्रशासन पूरी तैयारी से निकासी अभियान चला रहा है. यह शक्तिशाली भूकंप जुलाई महीने में कमचटका में दर्ज हुए पांच बड़े झटकों के बाद आया है। उस समय 7.4 तीव्रता का भूकंप समुद्र में 20 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया था। यह इलाका "पैसिफिक रिंग ऑफ फायर" का हिस्सा है, जो दुनिया के सबसे अधिक भूकंपीय क्षेत्रों में से एक है. 1952 में भी इस क्षेत्र में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी वजह से हवाई में 9.1 मीटर ऊंची लहरें उठी थीं, हालांकि तब किसी की जान नहीं गई थी.

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home