• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

इतिहास दोहराया गया! फिर से आया 100 रुपये का खास सिक्का, जानिए पिछली बार कब आया था?

100 Rupees Coin Release : प्रधानमंत्री मोदी ने RSS की शताब्दी पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया, जो संघ की विचारधारा और भारत माता की प्रतिमा के साथ राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है.

  • Samachaar Desk | 02 Oct 2025 08:23 PM
इतिहास दोहराया गया! फिर से आया 100 रुपये का खास सिक्का, जानिए पिछली बार कब आया था?

100 Rupees Coin Release : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 सितंबर 2025 को नई दिल्ली के डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने एक विशेष डाक टिकट और 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया. ये सिक्का संघ की वैचारिक और सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाने के लिए खास रूप से डिजाइन किया गया हैय

कैसा है यह नया सिक्का?

इस स्मारक सिक्के की बनावट और डिजाइन बेहद खास है. सिक्के के एक तरफ भारत का राष्ट्रीय प्रतीक 'अशोक स्तंभ' अंकित है. दूसरी तरफ भारत माता की एक अद्वितीय प्रतिमा दिखाई देती है, जो सिंह के साथ वरद मुद्रा में खड़ी हैं. उनके सामने संघ के स्वयंसेवक नमन की मुद्रा में खड़े हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इस सिक्के पर एक खास वाक्य भी लिखा गया है – "राष्ट्राय स्वाहा, इदं राष्ट्राय इदं न मम", जिसका अर्थ है: राष्ट्र के लिए ये समर्पित है, यह मेरा नहीं है. यह वाक्य संघ की विचारधारा और देश के प्रति समर्पण को दर्शाता है.

पहले कब जारी हुए थे 100 रुपये के सिक्के?

भारत में स्मारक सिक्के जारी करने की परंपरा नई नहीं है. ये सिक्के आमतौर पर चलन में नहीं आते, बल्कि संग्रहकर्ताओं और खास मौकों की याद में सीमित संख्या में बनाए जाते हैं.

100 रुपये का पहला स्मारक सिक्का 2010 में रवींद्रनाथ टैगोर की 150वीं जयंती के मौके पर जारी किया गया था. इसके बाद कई अन्य अवसरों पर भी ऐसे सिक्के जारी हुए, जैसे:

अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी मदन मोहन मालवीय की जयंती महात्मा गांधी की 150वीं जयंती अन्ना दुरै की स्मृति

कुछ सिक्के कभी चलन में नहीं आए

हालांकि कुछ बार सरकार ने खास सिक्कों की घोषणा तो की, लेकिन तकनीकी कारणों या नीति संबंधी फैसलों के कारण वे सिक्के ढलने के बाद भी चलन में नहीं लाए गए. इसके बावजूद, ऐसे सिक्कों का ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व बना रहता है.

ये सिक्के न केवल किसी महान शख्सियत या संस्था की स्मृति को जीवित रखते हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ाते हैं.

संबंधित ख़बरें
rani mukherje

आखिर क्यों रानी मुखर्जी अपनी बेटी को मीडिया से दूर रखती हैं?

Meta AI

अब आपकी AI चैट्स भी बनेंगी Meta की कमाई का जरिया – जानिए कैसे!

kumar sanu

40 सालों की मशहूरियत पर लगा दाग? कुमार सानू ने एक्स वाइफ रीटा के आरोपों को दिया करारा जवाब, उठाया कानुनी कदम

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home