• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

चलती नमो भारत ट्रेन में शर्मनाक हरकत! वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, छात्रों पर FIR और कर्मचारी बर्खास्त

Namo Bharat Viral Video: दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन में छात्र-छात्रा की आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया. सीसीटीवी फुटेज लीक करने वाले कर्मचारी को बर्खास्त कर FIR दर्ज, जानें क्या हो सकती है सजा.

  • Samachaar Desk | 24 Dec 2025 11:10 AM
चलती नमो भारत ट्रेन में शर्मनाक हरकत! वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, छात्रों पर FIR और कर्मचारी बर्खास्त

दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह इसकी रफ्तार या सुविधा नहीं, बल्कि एक गंभीर और विवादित घटना है. चलती ट्रेन में कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाते हुए एक छात्र-छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. अब इस पूरे मामले में जांच तेज कर दी गई है और तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

वायरल वीडियो ने खड़ा किया बड़ा विवाद

करीब एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप सामने आई थी, जिसमें चलती नमो भारत ट्रेन के अंदर एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे थे. बाद में इसी घटना से जुड़े कुछ और वीडियो भी वायरल हुए. कपड़ों और बैग से यह अनुमान लगाया गया कि दोनों किसी कॉलेज के छात्र हैं. सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया गया कि युवक बीटेक और युवती बीसीए की छात्रा है, हालांकि पुलिस ने अभी इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सीसीटीवी फुटेज लीक करने वाला कर्मचारी बर्खास्त

इस मामले में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया, जब यह खुलासा हुआ कि वीडियो ट्रेन के सीसीटीवी सिस्टम से रिकॉर्ड किया गया था. आरोप है कि एनसीआरटीसी के लिए काम कर रहे ऑपरेटर ऋषभ कुमार ने सीसीटीवी फुटेज को रिकॉर्ड कर उसे वायरल किया. घटना सामने आने के बाद एनसीआरटीसी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया था. अब उसके खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

मेंटेनेंस एजेंसी डीआरआरसीटी के अधिकारी की शिकायत पर मुरादनगर थाने में छात्र, छात्रा और ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. एसीपी मसूरी सर्किल लिपि नगायच के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी.

किन धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य), धारा 77 (वॉयेरिज़्म) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है. इन धाराओं में सार्वजनिक शालीनता भंग करने और अश्लील सामग्री के प्रसारण को गंभीर अपराध माना गया है.

दोषी पाए जाने पर क्या हो सकती है सजा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अगर जांच में आरोप साबित होते हैं तो धारा 296 के तहत तीन महीने तक की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं. वहीं धारा 77 के तहत एक से तीन साल तक की कैद और जुर्माने का प्रावधान है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए कपल की पहचान और उनके सफर के रूट का पता लगाने में जुटी हुई है.

संबंधित ख़बरें
Delhi protest Bangladesh High Commission

ये देश राम का है, कृष्ण का… दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर बवाल! VHP-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन

Kuldeep Singh Sengar

दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्नाव रेप केस के आरोपी सेंगर को दी बड़ी राहत, इन शर्तों पर मिली जमानत

Amritsar News

Amritsar News: अमृतसर में इन दुकानों पर लगा बैन! वर्ल्ड सिटी से हटेंगी दुकानें, प्रशासन सख्त

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home