• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

चलती बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, कपल ने नवजात को खिड़की से फेंका, मौत

परभणी (महाराष्ट्र) से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 19 वर्षीय महिला ने बस में बच्चे को जन्म देने के बाद अपने कथित पति के साथ मिलकर नवजात को बस की खिड़की से बाहर फेंक दिया.

  • Golu Dwivedi | 16 Jul 2025 11:58 AM
चलती बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, कपल ने नवजात को खिड़की से फेंका, मौत

परभणी (महाराष्ट्र) से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 19 वर्षीय महिला ने बस में बच्चे को जन्म देने के बाद अपने कथित पति के साथ मिलकर नवजात को बस की खिड़की से बाहर फेंक दिया. यह दिल दहला देने वाला मामला मंगलवार सुबह 6:30 बजे के करीब पथरी-सेलू रोड पर हुआ.

घटना तब सामने आई जब एक सतर्क नागरिक ने बस से कुछ लिपटा हुआ फेंका गया देखा और जब जाकर जांच की, तो वहां एक नवजात शिशु मिला. तुरंत पुलिस को सूचित किया गया और बस को रास्ते में ही रोक कर जांच शुरू कर दी गई.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बस में प्रसव, फिर क्रूरता की हद

पुलिस के अनुसार, रितिका धेरे नामक महिला पुणे से परभणी जा रही थी और उसके साथ अल्ताफ शेख नामक व्यक्ति था, जो खुद को उसका पति बता रहा था. दोनों संत प्रयाग ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस में यात्रा कर रहे थे. सफर के दौरान महिला को प्रसव पीड़ा हुई और उसने बस में ही एक बेटे को जन्म दिया. लेकिन बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद कपल ने उसे एक कपड़े में लपेटा और खिड़की से बाहर फेंक दिया.

ड्राइवर ने किया शक जाहिर, लेकिन...

बस के ड्राइवर को शक हुआ क्योंकि उसने देखा कि खिड़की से कुछ फेंका गया है. जब उसने अल्ताफ शेख से पूछा, तो उसने झूठ बोलते हुए कहा कि उसकी पत्नी को उल्टी हुई है. इसी बीच, एक राह चलते व्यक्ति को शक हुआ और जब उसने जाकर देखा तो नवजात शिशु मृत हालत में मिला. उसने तुरंत 112 हेल्पलाइन पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस, कपल गिरफ्तार

गश्त कर रही लोकल पुलिस की टीम ने तुरंत बस को रोककर जांच शुरू की और रितिका तथा अल्ताफ को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में कपल ने बताया कि वे बच्चे की परवरिश नहीं कर सकते थे, इसलिए उसे छोड़ दिया. पुलिस के अनुसार, दोनों परभणी के रहने वाले हैं और पिछले डेढ़ साल से पुणे में रह रहे थे. इन्होंने खुद को पति-पत्नी बताया लेकिन वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके.

कानूनी कार्रवाई शुरू

पुलिस ने रितिका को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पथरी पुलिस स्टेशन में कपल के खिलाफ BNS की धारा 94(3), (5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जो कि जन्म को छुपाने और नवजात के शव को गुप्त तरीके से फेंकने से संबंधित है, पुलिस ने कहा कि, "आरोपियों को नोटिस जारी कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

संबंधित ख़बरें
archana puran singh

अर्चना पूरण सिंह ठगी का हुई शिकार, अपने यूट्यूब व्लॉग में किया खुलासा

sudhanshu pandey

30 कमरों की हवेली में पला-बढ़ा ये एक्टर, लेकिन फिर भी खुद को मानता है मिडिल क्लास

kiara advani

शेरशाह कपल के घर गूंजी किलकारियां, पापा बने सिद्धार्थ, कियारा ने बेटी को दिया जन्म

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home