• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

30 कमरों की हवेली में पला-बढ़ा ये एक्टर, लेकिन फिर भी खुद को मानता है मिडिल क्लास

चमक-धमक की दुनिया में एक ऐसा एक्टर, जिसका अतीत हैरान कर देगा. रॉयल हवेली में बीता बचपन, दर्जनों गायें, 30 कमरों का घर- लेकिन सोच एकदम मिडिल क्लास! हाल ही में द ट्रेटर्स में नजर आए सुधांशु पांडे ने एक इंटरव्यू में अपने असली बैकग्राउंड का खुलासा किया. जानिए कैसे एक सादा, मजबूत नींव वाले इंसान ने ग्लैमर की ऊंचाइयों को छुआ, बिना अपनी जड़ों से कटे.

  • Samachaar Desk | 16 Jul 2025 09:28 AM
30 कमरों की हवेली में पला-बढ़ा ये एक्टर, लेकिन फिर भी खुद को मानता है मिडिल क्लास

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना चुके अभिनेता सुधांशु पांडे आज एक जाना-माना नाम हैं. मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाले सुधांशु ने सिंगिंग और एक्टिंग दोनों में अपना लोहा मनवाया है. हाल ही में वa अमेजन प्राइम के रियलिटी शो "द ट्रेटर्स" में नजर आए, जहां उन्होंने अपनी मौजूदगी से लोगों का ध्यान खींचा. हालांकि इस सफलता और ग्लैमर की दुनिया के पीछे सुधांशु की जिंदगी की असली कहानी कहीं अधिक सादगीभरी और प्रेरणादायक है. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर अपने मिडिल क्लास बैकग्राउंड और जमीन से जुड़े होने की वजहों पर बात की.

"हमारी सबसे बड़ी ताकत है हमारा साधारणपन"

वरिंदर चावला के यूट्यूब चैनल पर एक बातचीत के दौरान जब सुधांशु पांडे से पूछा गया कि वह इतने जमीन से जुड़े कैसे रहते हैं, तो उनका जवाब सीधा और सच्चा था. उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि हमारे जैसे लोगों की सबसे बड़ी ताकत हमारा बैकग्राउंड होता है. मेरा बैकग्राउंड बहुत साधारण और मिडिल क्लास रहा है. यही मेरी असली ताकत है क्योंकि मुझे अपनी सच्चाई पता है- मैं कहां से आता हूं और मेरी जगह क्या है."

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

उनके इस जवाब से साफ है कि सुधांशु की सफलता की जड़ें उनकी विनम्रता और आत्म-जागरूकता में छिपी हैं.

30 कमरों की हवेली, फिर भी मिडिल क्लास मानसिकता

अपनी पारिवारिक बैकग्राउंड के बारे में बताते हुए सुधांशु ने कहा- "मेरा पैतृक घर गोरखपुर में है. हम उत्तराखंड से हैं, लेकिन घर गोरखपुर में था और वो 30 कमरों की एक हवेली थी. हमारे पास बहुत सी गायें भी थीं."

यह सुनने में किसी रॉयल जीवन की झलक देता है, लेकिन उन्होंने साफ किया कि इसके बावजूद उनका पालन-पोषण एक मिडिल क्लास परिवार की सोच और सादगी के बीच हुआ.

सादगी बनी जीवन की नींव

सुधांशु मानते हैं कि उनके माता-पिता ने जिस सादगी से उन्हें बड़ा किया, वही उनकी जिंदगी की सबसे मजबूत नींव बनी. वह कहते हैं: "वो नींव इतनी मजबूत थी कि मैं जीवन में किसी भी मोड़ पर डगमगाया नहीं." उनके इस विचार से ये साफ हो जाता है कि चाहे सफलता कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अगर जड़ें मजबूत हों, तो इंसान हमेशा जमीन से जुड़ा रहता है.

सुधांशु पांडे की कहानी उन तमाम लोगों के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखते हैं लेकिन अपनी सादगी और मूल्यों को खोना नहीं चाहते. उनकी सफलता, सच्चाई और सादगी का ये मेल बताता है कि असली चमक बाहर की नहीं, भीतर की होती है.

संबंधित ख़बरें
Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 16 July, 2025 : चंद्र-ग्रहों की चाल ने बदली दिशाएं! जानिए किस राशि को मिलेगा बड़ा लाभ और कौन रहे सतर्क

underarms

स्किन की इन गलतियों से अंडरआर्म्स बनते हैं काले और खराब, एक्सपर्ट से जानिए बचाव के तरीके!

archana puran singh

अर्चना पूरण सिंह ठगी का हुई शिकार, अपने यूट्यूब व्लॉग में किया खुलासा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home