• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Jaipur Violence News: जयपुर में मस्जिद के बाहर भड़की हिंसा! जानें क्या है पूरा मामला, क्यों भड़की हिंसा

Jaipur Violence News: जयपुर के चौमूं में मस्जिद के बाहर पत्थर हटाने को लेकर हिंसा भड़क गई. पुलिस पर पथराव में 6 जवान घायल हुए. हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज, आंसू गैस और 24 घंटे का इंटरनेट शटडाउन किया गया.

  • Samachaar Desk | 26 Dec 2025 11:02 AM
Jaipur Violence News: जयपुर में मस्जिद के बाहर भड़की हिंसा! जानें क्या है पूरा मामला, क्यों भड़की हिंसा

राजस्थान की राजधानी जयपुर से सटे ग्रामीण क्षेत्र चौमूं में शुक्रवार तड़के उस वक्त तनाव फैल गया, जब एक मस्जिद के बाहर रखे पत्थर को हटाने को लेकर विवाद हिंसक रूप ले बैठा. देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस और उग्र भीड़ के बीच पथराव शुरू हो गया. इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना जयपुर ग्रामीण जिले की चोमू तहसील स्थित बस स्टैंड के पास बनी मस्जिद के बाहर हुई. जानकारी के मुताबिक मस्जिद के बाहर लंबे समय से एक पत्थर रखा हुआ था, जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन और मस्जिद से जुड़े लोगों के बीच पहले ही बातचीत हो चुकी थी. प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि आपसी सहमति के बाद पत्थर हटाने पर सहमति बन गई थी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

लेकिन गुरुवार देर रात अचानक मस्जिद से जुड़े कुछ लोगों ने उस जगह पर रेलिंग लगाकर बाउंड्री बनाने का काम शुरू कर दिया. जब पुलिस को इसकी सूचना मिली और वह मौके पर पहुंची, तो विरोध शुरू हो गया.

पुलिस के रोकने पर बिगड़े हालात

पुलिस का कहना है कि जब उन्होंने निर्माण कार्य रोकने को कहा, तो वहां मौजूद लोगों ने विरोध तेज कर दिया. शुरुआत में बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में माहौल आक्रामक हो गया. आरोप है कि इसके बाद समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए.

पथराव इतना तेज था कि पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए.

आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल

पुलिस और उग्र भीड़ के बीच हुई झड़प में करीब 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए. सभी घायल जवानों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन कुछ को गंभीर चोटें भी आई हैं. घटना के बाद पुलिस विभाग ने इसे कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताया है.

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

हिंसा के बाद चौमूं इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. हर चौराहे और संवेदनशील स्थान पर पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. इलाके में फ्लैग मार्च भी किया गया, ताकि लोगों में भरोसा कायम किया जा सके और दोबारा किसी तरह की हिंसा न हो. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस पूरी तरह सतर्क है.

इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन चौमूं और आसपास के इलाकों में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं. प्रशासन का मानना है कि सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलने से हालात और बिगड़ सकते हैं. इंटरनेट बंद होने से लोगों को असुविधा जरूर हो रही है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि शांति बनाए रखना इस वक्त सबसे जरूरी है.

प्रशासन की अपील: अफवाहों से बचें

घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. अधिकारियों ने साफ कहा है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें.

फिलहाल हालात नियंत्रण में

पुलिस कार्रवाई के बाद फिलहाल चौमूं इलाके में शांति बनी हुई है. हालांकि तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को ढीला नहीं किया गया है. प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

Next: Kapil Sharma Show: कपिल के शो में इस बार दिखेगी पूरी महिला क्रिकेट टीम, लेकिन प्रोमो से गायब रहीं स्मृति मंधाना

Next: बांग्लादेश में फिर खूनखराबा! हिंदू युवक अमृत मंडल की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या, इलाके में दहशत

संबंधित ख़बरें
aap leaders

सांता क्लॉज का किया राजनीतिक इस्तेमाल, दिल्ली पुलिस ने तीन AAP नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया

tu meri main tera

TMMTMTTM Cast Fees Budget: ‘तू मेरी मैं तेरा’ फिल्म में कार्तिक आर्यन- अनन्या पांडे को कितनी फीस मिली, कौन आगे?

rajasthan court

राजस्थान कोटपूतली-बहरोड़: चोरी के आरोपी को सिर्फ 5 दिन में सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home