• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

संसद का मानसून सत्र बना 'विजय उत्सव', पीएम मोदी बोले - 22 मिनट में पाकिस्तान में घुसे और खात्मा कर आए!

संसद का मानसून सत्र इस बार सिर्फ विधायी कामकाज का मंच नहीं रहा, बल्कि एक गर्व और जीत के जश्न की घोषणा बन गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सत्र की शुरुआत से पहले देश को संबोधित करते हुए कहा कि यह सत्र भारत की सैन्य ताकत और सामरिक सफलता का प्रतीक है.

  • Golu Dwivedi | 21 Jul 2025 11:25 AM
संसद का मानसून सत्र बना 'विजय उत्सव', पीएम मोदी बोले - 22 मिनट में पाकिस्तान में घुसे और खात्मा कर आए!

संसद का मानसून सत्र इस बार सिर्फ विधायी कामकाज का मंच नहीं रहा, बल्कि एक गर्व और जीत के जश्न की घोषणा बन गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सत्र की शुरुआत से पहले देश को संबोधित करते हुए कहा कि यह सत्र भारत की सैन्य ताकत और सामरिक सफलता का प्रतीक है. उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारत की शानदार सैन्य कार्रवाई की चर्चा करते हुए इसे एक 'विजय उत्सव' करार दिया.

प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल पाकिस्तान में की गई सैन्य कार्रवाई की उपलब्धियों पर रोशनी डाली, बल्कि अंतरिक्ष में भारत के बढ़ते कदम और नक्सलवाद पर लगाम की दिशा में हुई प्रगति को भी रेखांकित किया. उन्होंने संसद से अपील की कि वह इस राष्ट्रीय गौरव की भावना में एक स्वर से शामिल हो.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मिली ऐतिहासिक जीत: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'इस मानसून सत्र को हम ‘विजय उत्सव’ के रूप में मना रहे हैं। दुनिया ने भारत की सैन्य ताकत को देखा है. उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर की गई कार्रवाई बेहद सफल रही. भारतीय सेना ने मात्र 22 मिनट में मिशन को अंजाम दिया और सभी लक्ष्य पूरे किए. यह मिशन दुश्मन की सीमा के भीतर जाकर पूर्ण सटीकता के साथ पूरा किया गया.'

पीएम मोदी ने कहा कि यह ऑपरेशन भारत की सैन्य योजना और क्षमता का जीवंत उदाहरण है. मेड इन इंडिया’ रक्षा ताकत से दुनिया है प्रभावित प्रधानमंत्री ने देश की रक्षा क्षमताओं की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया भारत की नई सैन्य शक्ति से बेहद प्रभावित है. यह ताकत ‘मेड इन इंडिया’ रक्षा निर्माण पर आधारित है. उन्होंने कहा कि आज भारत का आत्मविश्वास और तकनीकी क्षमता रक्षा क्षेत्र में नए आयाम गढ़ रही है.

अंतरिक्ष में लहराया तिरंगा, शभांशु शुक्ला की सफलता पर गर्व प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि जब मैं कहता हूं कि यह सत्र राष्ट्रीय गौरव और विजय का उत्सव है, तो उसका एक कारण यह भी है कि हमारे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारतीय तिरंगा फहराया है. यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है.

नक्सलवाद पर भी कसा शिकंजा

प्रधानमंत्री मोदी ने देश में जारी आंतरिक सुरक्षा अभियानों की भी चर्चा की और कहा,“देश लंबे समय से आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी हिंसाओं का शिकार रहा है, लेकिन अब नक्सलवाद की पकड़ तेजी से कमजोर हो रही है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए तीव्र गति से काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने मानसून सत्र को समृद्धि का प्रतीक बताते हुए कहा कि मौसम विभाग की रिपोर्टों के अनुसार, इस बार देशभर में वर्षा की स्थिति कृषि के लिए अनुकूल है.

विपक्ष के निशाने पर सरकार, संसद में गरमागर्मी तय

जहां सरकार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और अन्य सफलताओं को संसद में प्रस्तुत करना चाह रही है, वहीं विपक्ष पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जवाबदेही की मांग कर रहा है. साथ ही बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) को लेकर भी विपक्ष का रुख आक्रामक है.

संबंधित ख़बरें
saiyaara

Box Office Collection Day 3 : सिर्फ 3 दिनों में धमाल! ‘सैयारा’ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ने कर दिखाया कमाल, जानें तीसरे दिन का कलेक्शन

fiber foods

Types of Fiber : कितने प्रकार के होते हैं फाइबर, इन सम्सयाओं से दिलाते हैं छुटकारा…!

himesh reshammiya

कॉन्सर्ट में म्यूजिक के साथ इमोशन्स का फुल तड़का! हिमेश रेशमिया ने सेना को किया सलाम, Video वायरल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home