• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

Punjab News: नाले में मिला 30 साल की महिला का शव, लोगों में मची हड़कंप, पुलिस कर रही जांच

Punjab News: पंजाब के फाजिल्का में 10 दिसंबर को नाले में अर्ध नग्न महिला का शव मिला. पुलिस हत्या की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. शव अब अबोहर अस्पताल में रखा गया है.

  • Samachaar Desk | 11 Dec 2025 08:56 PM
Punjab News: नाले में मिला 30 साल की महिला का शव, लोगों में मची हड़कंप, पुलिस कर रही जांच

Punjab News: पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर क्षेत्र में बुधवार, 10 दिसंबर को एक अर्ध नग्न महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शव शहर से बाहर जाने वाले नाले में पड़ा हुआ था. इस शव की खोज गांव के सरपंच ने की और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

महिला ने गुलाबी सलवार पहनी हुई थी, लेकिन ऊपरी हिस्से पर केवल एक कपड़ा था. उसके शरीर पर गंभीर चोटें थीं और उसका एक हाथ गायब था. चेहरे पर भी चोटें थीं और गुप्त अंगों पर भी चोट के निशान दिखाई दिए. महिला ने चांदी की झांझरें पहनी हुई थीं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पुलिस की जांच

मौके पर खुईखेड़ा थाने की पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर अबोहर सिविल अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और महिला की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं. पड़ोसियों से ये भी जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं किसी थाने में इस उम्र की महिला के लापता होने की शिकायत तो दर्ज नहीं है.

एएसआई राज कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी परिवार की कोई महिला लापता है तो अबोहर के सरकारी अस्पताल से संपर्क करें.

सरपंच की जानकारी

गांव बकैनवाला के सरपंच हरदीप सिंह ने बताया कि शव नहर से निकलते नाले में पड़ा हुआ था. महिला की उम्र लगभग 30 साल अनुमानित है. उसके शरीर पर गहरे घाव थे और कपड़े नहीं थे. उन्होंने कहा कि मामला हत्या का लग रहा है, इसलिए तुरंत पुलिस को सूचित किया गया.

पुलिस मामले की पूरी तरह जांच कर रही है और जल्द ही महिला की पहचान करने और अपराधियों तक पहुंने का प्रयास जारी है.

संबंधित ख़बरें
Bahraich, communal violence

बहराइच की सांप्रदायिक हिंसा में कोर्ट ने सुनाया फैसला, मुख्य आरोपी को हुई फांसी, जानें अन्य 9 का हाल

Redmi Note 14

Redmi Note 15 के आने से पहले 14 का दाम हुआ स्सता, जानें कितनी हो गई है कीमत?

Shakambhari Navratri 2025

Shakambhari Navratri 2025: इस साल कब मनाई जाएगी शाकंभरी नवरात्रि , जानें पूजा विधि..!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home