• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

Types of Fiber : कितने प्रकार के होते हैं फाइबर, इन सम्सयाओं से दिलाते हैं छुटकारा…!

क्या आप जानते हैं कि हर फाइबर आपके शरीर में अलग काम करता है? एक ब्लड शुगर और हार्ट को संभालता है, तो दूसरा कब्ज और वजन को कंट्रोल करता है. दोनों क्यों जरूरी हैं और कितनी मात्रा में लेना चाहिए? जानिए पूरी डिटेल

  • Samachaar Desk | 21 Jul 2025 09:01 AM
Types of Fiber : कितने प्रकार के होते हैं फाइबर, इन सम्सयाओं से दिलाते हैं छुटकारा…!

स्वस्थ जीवनशैली के लिए हमेशा संतुलित डाइट लेने की सलाह दी जाती है, जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व शामिल हों. विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ फाइबर भी बेहद जरूरी है. फाइबर हमारे पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाने में जरूरी भूमिका निभाता है. इसके अलावा यह गट हेल्थ को मजबूत बनाने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और कई गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक है.

फाइबर एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है, जो पौधों से प्राप्त होता है. मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की क्लिनिकल न्यूट्रिशन हेड डॉ. करुणा चतुर्वेदी के अनुसार, यह हमारे शरीर में पचता नहीं बल्कि बिना अवशोषित हुए आंतों के जरिए बाहर निकल जाता है. फाइबर का मुख्य काम पाचन प्रक्रिया को बेहतर करना और आंतों को स्वस्थ रखना है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

फाइबर मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है:

सॉल्युबल फाइबर (Soluble Fiber) इनसॉल्युबल फाइबर (Insoluble Fiber) दोनों का शरीर पर अलग-अलग असर होता है और हेल्थ के लिए दोनों ही जरूरी हैं.

सॉल्युबल फाइबर

सॉल्युबल फाइबर पानी में घुलकर जेल जैसा पदार्थ बनाता है. यह भोजन के पाचन को धीमा करता है, जिससे पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण होता है. फायदे:

ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है. खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है. हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है.

स्रोत: ओट्स, सेब, जौ, खट्टे फल, फलियां. किसके लिए उपयोगी? डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए यह फाइबर बेहद फायदेमंद है.

इनसॉल्युबल फाइबर

इनसॉल्युबल फाइबर पानी में नहीं घुलता. यह भोजन को आंतों में आगे बढ़ाने में मदद करता है, जिससे कब्ज की समस्या से बचाव होता है. फायदे:

पाचन को बेहतर करता है. कब्ज से राहत देता है. लंबे समय तक पेट भरा रखने से वजन कम करने में मदद करता है.

स्रोत: साबुत गेहूं, मेवे, फूलगोभी, हरी फलियां, आलू.

रोजाना कितनी मात्रा जरूरी है?

एक वयस्क को प्रतिदिन लगभग 25 से 38 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है. अपनी डाइट में पर्याप्त फाइबर शामिल करने से न केवल पाचन तंत्र मजबूत होता है, बल्कि मोटापा, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी समस्याओं से भी बचाव होता है.

संबंधित ख़बरें
Jay Shah

WTC Final: ICC ने फिर इंग्लैंड को दी मेजबानी, BCCI के हाथ लगी निराशा

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 21 July 2025 : सावन के दूसरे सोमवार पर किसकी किस्मत चमकेगी, जानें राशिफल…!

saiyaara

Box Office Collection Day 3 : सिर्फ 3 दिनों में धमाल! ‘सैयारा’ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ने कर दिखाया कमाल, जानें तीसरे दिन का कलेक्शन

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home