• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

कॉन्सर्ट में म्यूजिक के साथ इमोशन्स का फुल तड़का! हिमेश रेशमिया ने सेना को किया सलाम, Video वायरल

दिल्ली में हुए हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट में संगीत के साथ देशभक्ति का रंग भी छाया. परफॉर्मेंस के बीच उन्होंने सेना को भावुक ट्रिब्यूट दिया, ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया और एक अनोखा सवाल पूछकर फैंस को चौंका दिया.

  • Samachaar Desk | 21 Jul 2025 10:35 AM
 कॉन्सर्ट में म्यूजिक के साथ इमोशन्स का फुल तड़का! हिमेश रेशमिया ने सेना को किया सलाम, Video वायरल

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया दो दशकों से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं. ब्लॉकबस्टर गानों के साथ उन्होंने फिल्मों में धूम मचाई, वहीं अपने कॉन्सर्ट्स से भी वे फैंस का दिल जीतते आए हैं. इस समय हिमेश अपने कैप मानिया टूर पर हैं और हाल ही में उन्होंने दिल्ली में आयोजित एक शानदार कॉन्सर्ट से फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया.

दिल्ली कॉन्सर्ट में सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

दिल्ली के इंदिरा गांधी एरेना में हुए इस कॉन्सर्ट के दौरान हिमेश ने जहां एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए, वहीं उन्होंने भारतीय सेना के जवानों के प्रति अपनी भावनाएं भी व्यक्त कीं. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा- सबकुछ होगा लेकिन हमें उन लोगों को नहीं भूलना चाहिए जिनकी वजह से हम आज आज़ादी से जी पा रहे हैं. हमारे देश के जवानों को सैल्यूट है. जय हिंद… ऑपरेशन सिंदूर जिंदाबाद. इसके बाद उन्होंने दिलीप कुमार की फिल्म कर्मा का आइकॉनिक सॉन्ग ‘दिल दिया है जान भी देंगे’ गाकर माहौल को और भी देशभक्ति से भर दिया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कॉन्सर्ट में मस्ती और मजाक का तड़का

हिमेश ने अपनी परफॉर्मेंस के बीच फैंस के साथ हल्की-फुल्की बातें भी कीं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा कि उन्हें “रेगुलर गाना चाहिए या फिर नाक से गाना चाहिए?” जो उनकी सिग्नेचर स्टाइल माना जाता है. यह सुनकर ऑडियंस ठहाकों से गूंज उठी. स्टेज पर उन्होंने अपनी पत्नी सोनी को भी बुलाया और दोनों की प्यारी बॉन्डिंग देखकर फैंस खुश हो गए.

View this post on Instagram

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh)


फिल्मी करियर और आने वाले प्रोजेक्ट्स

हिमेश रेशमिया सिर्फ सिंगर ही नहीं, बल्कि म्यूजिक डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं. उन्होंने कई सुपरहिट गानों के साथ इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया और फिल्मों में एक्टिंग भी की. उनकी पिछली फिल्म बैडएस रवि कुमार में वे एक्टर, सिंगर और प्रोड्यूसर के रूप में नजर आए थे, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. फिलहाल हिमेश इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी9 पर काम कर रहे हैं.

संबंधित ख़बरें
aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 21 July 2025 : सावन के दूसरे सोमवार पर किसकी किस्मत चमकेगी, जानें राशिफल…!

saiyaara

Box Office Collection Day 3 : सिर्फ 3 दिनों में धमाल! ‘सैयारा’ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ने कर दिखाया कमाल, जानें तीसरे दिन का कलेक्शन

fiber foods

Types of Fiber : कितने प्रकार के होते हैं फाइबर, इन सम्सयाओं से दिलाते हैं छुटकारा…!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home