• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Box Office Collection Day 3 : सिर्फ 3 दिनों में धमाल! ‘सैयारा’ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ने कर दिखाया कमाल, जानें तीसरे दिन का कलेक्शन

Box Office Collection Day 3 : ॼानदार कमाई के साथ ‘सैयारा’ ने सिर्फ तीन दिन में धमाका कर दिया! आखिर अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ने कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड तोड़े और तीसरे दिन का कलेक्शन कितना रहा… आइए जानते हैं-

  • Samachaar Desk | 21 Jul 2025 08:41 AM
Box Office Collection Day 3 : सिर्फ 3 दिनों में धमाल! ‘सैयारा’ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ने कर दिखाया कमाल, जानें तीसरे दिन का कलेक्शन

Box Office Collection Day 3 : बॉलीवुड में इस समय सिर्फ एक नाम गूंज रहा है – ‘सैयारा’.. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर छाई हुई है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ रही है. तीन दिन में ही इसने ऐसी कमाई कर ली है, जिसे देखकर ट्रेड एनालिस्ट्स भी हैरान हैं.

फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 25 करोड़ तक पहुंच गया. वहीं रविवार को फिल्म ने जोरदार उछाल मारते हुए लगभग 37 करोड़ की कमाई की. इस तरह ‘सैयारा’ ने सिर्फ तीन दिनों में 83 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इतनी मजबूत शुरुआत के बाद यह साफ हो गया है कि यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी हिट्स में शुमार होने जा रही है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

अहान पांडे और अनीत पड्डा का ड्रीम डेब्यू

इस फिल्म से दो नए स्टार किड्स – अहान पांडे और अनीत पड्डा – ने बॉलीवुड में कदम रखा है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है. सोशल मीडिया पर फिल्म के गाने और डायलॉग्स वायरल हो रहे हैं, जिससे फिल्म की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है.

पिछले रिकॉर्ड तोड़े

‘सैयारा’ ने मोहित सूरी की पिछली फिल्मों जैसे ‘एक विलेन’ (16 करोड़) और ‘आशिकी 2’ (6.1 करोड़) की शुरुआती कमाई को काफी पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, इसने 2025 की टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्मों में भी अपनी जगह बना ली है. यह बात साबित करती है कि फिल्म ने न सिर्फ स्टारकास्ट बल्कि निर्देशक की उम्मीदों को भी बखूबी पूरा किया है.

हाई ऑक्यूपेंसी और दमदार कंटेंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 71% से ज्यादा रही, जो कि किसी भी रोमांटिक ड्रामा के लिए बेहद बड़ी बात है. मजबूत स्टोरीलाइन, बेहतरीन संगीत और नए चेहरों की फ्रेशनेस ने ‘सैयारा’ को दर्शकों की पहली पसंद बना दिया है. खास बात यह है कि फिल्म ने अपने तीसरे दिन ही अपना बजट वसूल कर लिया है, यानी अब जो भी कलेक्शन होगा, वह प्रॉफिट होगा.

‘सैयारा’ की सफलता यह साबित करती है कि सही कंटेंट, संगीत और परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन हमेशा दर्शकों के दिल जीतता है. अगर कमाई का यही ग्राफ बना रहा, तो यह फिल्म 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर होगी.

संबंधित ख़बरें
पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, BKI के 3 सदस्य गिरफ्तार, हथियार और ग्रेनेड बरामद

पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, BKI के 3 सदस्य गिरफ्तार, हथियार और ग्रेनेड बरामद

Jay Shah

WTC Final: ICC ने फिर इंग्लैंड को दी मेजबानी, BCCI के हाथ लगी निराशा

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 21 July 2025 : सावन के दूसरे सोमवार पर किसकी किस्मत चमकेगी, जानें राशिफल…!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home