• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार का नया चेहरा, हर्ष सांघवी बने डिप्टी सीएम, रिवाबा जडेजा को भी मंत्री पद मिला

Gujarat Cabinet 2025: गुजरात में भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट का गठन हुआ. हर्ष संघवी बने डिप्टी सीएम, रिवाबा जडेजा को मंत्री पद मिला. जानें कौन बने नए मंत्री और किसे मिली जगह.

  • Samachaar Desk | 17 Oct 2025 02:02 PM
गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार का नया चेहरा, हर्ष सांघवी बने डिप्टी सीएम, रिवाबा जडेजा को भी मंत्री पद मिला

गुजरात में शुक्रवार, 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई में नई राज्य कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर के महात्मा मंदिर में हुआ. इस बार मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार देखने को मिला. समारोह में हर्ष सांघवी ने गुजरात के नए डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली, जबकि जितेंद्र वाघाणी और अर्जुन मोढवाडिया ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेकर अपनी नई पारी की शुरुआत की.

नई कैबिनेट में 25 मंत्री, कई नए चेहरे शामिल

गुजरात की नई कैबिनेट में कुल 25 मंत्रियों ने शपथ ली है. इनमें से छह पुराने चेहरों को दोबारा मौका दिया गया है. सबसे ज्यादा चर्चा में रही रीवाबा जडेजा, जो क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं. उन्होंने सिर्फ 35 साल की उम्र में मंत्री पद की शपथ लेकर युवा नेतृत्व का उदाहरण पेश किया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इसके अलावा मोरबी के विधायक कांति अमृतिया, पूर्व आईपीएस अधिकारी पीसी बरंडा, कच्छ के त्रिकम छंगा, गणदेवी के नरेश पटेल, और वाव से स्वरूपजी ठाकोर ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर ध्यान

नए मंत्रिमंडल में जातिगत संतुलन को बखूबी साधा गया है.

  • कुल 8 पाटीदार मंत्री,
  • 8 ओबीसी नेता,
  • 4 आदिवासी प्रतिनिधि,
  • 3 अनुसूचित जाति विधायक,
  • और 1 अनाविल ब्राह्मण शामिल हैं.

जैन समुदाय से हर्ष संघवी को जगह दी गई है, जबकि क्षत्रिय समाज का प्रतिनिधित्व रीवाबा जडेजा करेंगी. हालांकि हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर जैसे बड़े नामों को इस बार जगह नहीं दी गई है.

बाहर हुए 9 पुराने मंत्री

नई टीम में ताजगी लाने के लिए पार्टी ने 9 पुराने चेहरों को मंत्रिमंडल से बाहर किया है. इनमें राघवजी पटेल, बलवंतसिंह राजपूत, कुबेरभाई डिंडोर, और भानुबेन बाबरिया जैसे नेता शामिल हैं.

2027 चुनाव की तैयारी

यह मंत्रिमंडल विस्तार आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है. पार्टी ने नए चेहरे लाकर युवा, महिला और जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की है. शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम भूपेंद्र पटेल, और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे.

संबंधित ख़बरें
Dhanteras Shubh Muhurat

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का शुभ मुहूर्त… जानें कितनी झाड़ू लें और कहां रखें, ताकि बरसे मां लक्ष्मी की कृपा!

narak chaturdashi 2025

नरक चतुर्दशी 2025: सिर्फ एक रात करें ये काम और दूर हो जाएंगे पाप, दरवाजा खोलेगी लक्ष्मी!

Diwali Rangoli

दीवाली पर रंगोली बनाते वक्त ये गलती कर दी तो रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी! जानें शुभ-अशुभ जगहें

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home