• Thursday, Apr 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

स्कूल बॉय की तरह ट्रेन हुए सनी देओल – पिता धर्मेंद्र ने क्यों दोबारा करवाई थी पूरी फिल्म की डबिंग?

Sunny Deol : 68वें जन्मदिन पर सनी देओल की संघर्षपूर्ण जिंदगी, बचपन की परेशानियों से लेकर फिल्मों में दमदार वापसी तक की कहानी प्रेरणादायक है. अब ‘लाहौर 1947’ में दिखेंगे सनी.

  • Samachaar Desk | 18 Oct 2025 06:45 PM
स्कूल बॉय की तरह ट्रेन हुए सनी देओल – पिता धर्मेंद्र ने क्यों दोबारा करवाई थी पूरी फिल्म की डबिंग?

Sunny Deol : सनी देओल, जिनकी गरजती आवाज और दमदार डायलॉग्स आज भी दर्शकों के दिलों में गूंजते हैं, बॉलीवुड के उन गिने-चुने सितारों में से हैं जिन्होंने देशभक्ति और जज्बे को पर्दे पर बखूबी जिया है. "तारासिंह" बनकर पाकिस्तान में नल उखाड़ लाने वाले सनी देओल, न केवल फैंस के फेवरेट हैं बल्कि उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है.

18 अक्टूबर को सनी देओल अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनके जीवन की कुछ अनकही कहानियां फिर से चर्चा में हैं. पंजाब में अभिनेता धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के घर जन्मे सनी बचपन से ही फिल्मों के करीब थे. हालांकि फिल्मी घराने से ताल्लुक रखने के कारण उन्हें इंडस्ट्री में आने का रास्ता थोड़ा आसान लगा, पर उनका व्यक्तिगत जीवन कुछ आसान नहीं रहा. सनी देओल बचपन में डिस्लेक्सिया नामक समस्या से जूझते थे, जिससे पढ़ने, लिखने और याद रखने में उन्हें काफी परेशानी होती थी. उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि इस समस्या के कारण उन्हें अक्सर मार भी खानी पड़ी थी. बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और अपने जुनून के दम पर आगे बढ़ते रहे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सनी नहीं, असली नाम है ‘अजय सिंह’

बहुत कम लोग जानते हैं कि सनी देओल का असली नाम अजय सिंह है. लेकिन फिल्मों में आने से पहले उनके पिता धर्मेंद्र ने उन्हें ‘सनी’ नाम दिया, जो बाद में उनकी पहचान बन गया. सनी देओल ने एक्टिंग में अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बर्मिंघम के ओल्ड वर्ल्ड थिएटर से ट्रेनिंग ली थी. ये प्रशिक्षण ही उनकी मजबूत स्क्रीन प्रेज़ेंस और बेहतरीन परफॉर्मेंस का आधार बना.

पिता धर्मेंद्र की सख्त परवरिश

सनी देओल के एक्टिंग की नींव में उनके पिता धर्मेंद्र का अनुशासन और मार्गदर्शन भी अहम रहा. धर्मेंद्र ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने बेटे सनी को पहली फिल्म बेताब के लिए स्कूल बॉय की तरह ट्रेन किया. यहां तक कि जब सनी ने फिल्म की डबिंग पूरी की, तो धर्मेंद्र ने पूरी डबिंग को दोबारा करवाया क्योंकि उन्हें वो पसंद नहीं आई थी. वे रात-रात भर सनी को बिठाकर डबिंग सिखाते थे, जिससे एक्टर की हालत एक स्कूली छात्र जैसी हो जाती थी.

सनी की वापसी और आने वाली फिल्में

सनी देओल ने एक लंबा ब्रेक लेने के बाद 'गदर 2' से धमाकेदार वापसी की. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की और एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सनी देओल का क्रेज कभी खत्म नहीं होता. इसके बाद 'जाट' फिल्म ने भी अच्छी सफलता पाई। अब फैंस उनकी आने वाली फिल्म 'लाहौर 1947' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं सनी

आज जब सनी देओल 68 वर्ष के हो चुके हैं, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र की विरासत को न सिर्फ संभाला, बल्कि उसमें नया रंग भी भरा। उन्होंने जो भी सीखा, उसे मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी फिल्मों में उतारा. चाहे बात हो देशभक्ति की या पारिवारिक मूल्यों की, सनी की फिल्मों में भावनाओं की गहराई हमेशा देखने को मिलती है.

संबंधित ख़बरें
social media

Youtube,Facebook या Instagram किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होती है सबसे अच्छी कमाई?

diwali

Diwali 2025 : इस दिवाली 2025 अपने WhatsApp स्टेटस से मचाएं धमाल – जानें कहां से करें HD वीडियो डाउनलोड!

dog

पटाखों की तेज आवाज से डरते हैं आपके पालतू? जानिए दिवाली पर उन्हें कैसे रखें सुरक्षित

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home