• Thursday, Apr 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

अब गलती की तो नहीं मिलेगी माफी! बच्चों के साथ सफर में ट्रैफिक तोड़ने पर लगेगा डबल फाइन

अगर बच्चों के साथ सफर करते समय ट्रैफिक रूल तोड़ते पकड़े गए, तो अब लगेगा दोगुना जुर्माना. साथ ही लागू होगा मेरिट-डीमेरिट प्वाइंट सिस्टम, जो आपके लाइसेंस और इंश्योरेंस को प्रभावित करेगा.

  • Samachaar Desk | 22 Jul 2025 09:03 AM
अब गलती की तो नहीं मिलेगी माफी! बच्चों के साथ सफर में ट्रैफिक तोड़ने पर लगेगा डबल फाइन

भारत में सड़क दुर्घटनाएं और इनसे होने वाली मौतें लंबे समय से चिंता का विषय रही हैं. इन हादसों का बड़ा कारण ट्रैफिक नियमों का पालन न करना और वाहन चालकों की लापरवाही है. इसी को देखते हुए सड़क परिवहन मंत्रालय अब सख्त कदम उठाने जा रहा है. मंत्रालय एक नया नियम लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत अगर कोई व्यक्ति बच्चों के साथ सफर करते हुए ट्रैफिक नियम तोड़ता है, तो उस पर दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा.

यह नियम सभी प्रकार के वाहनों पर लागू होगा—प्राइवेट वाहन, किराये के वाहन, स्कूली वाहन सभी इसके दायरे में आएंगे. नियमों के उल्लंघन की स्थिति में ड्राइवर और वाहन मालिक दोनों को समान रूप से जिम्मेदार माना जाएगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

अभी क्या है मौजूदा जुर्माना?

दुपहिया पर तीन लोग सफर करते पाए जाने पर – ₹1000 जुर्माना बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने पर – ₹1000 जुर्माना बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर – ₹1000 जुर्माना ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर – ₹5000 जुर्माना बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर – ₹5000 जुर्माना

नए नियम के तहत, अगर आप बच्चों के साथ सफर करते हुए इनमें से कोई भी गलती करते हैं, तो यह राशि दोगुनी हो जाएगी.

क्या है मेरिट-डीमेरिट सिस्टम?

सरकार सड़क सुरक्षा को और कड़ा करने के लिए मेरिट-डीमेरिट प्वाइंट सिस्टम लाने की तैयारी में है. इसके तहत:

सुरक्षित ड्राइविंग करने वालों को मेरिट प्वाइंट दिए जाएंगे. नियम तोड़ने वालों को लाइसेंस पर डिमेरिट प्वाइंट दर्ज किए जाएंगे. अगर डिमेरिट प्वाइंट तय सीमा से ज्यादा हो गए, तो ड्राइविंग लाइसेंस अस्थायी या स्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है. यह सिस्टम इंश्योरेंस प्रीमियम से भी जोड़ा जाएगा—जिन्हें अधिक डिमेरिट प्वाइंट मिलेंगे, उनकी प्रीमियम राशि बढ़ेगी. जिन लोगों के लाइसेंस की अवधि खत्म हो रही है और उनके पास डिमेरिट प्वाइंट ज्यादा हैं, उन्हें लाइसेंस रिन्यू करने से पहले ड्राइविंग टेस्ट देना होगा.

क्यों जरूरी है यह नियम?

सरकार का मकसद सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और लोगों में जागरूकता बढ़ाना है. बच्चों के साथ सफर के दौरान लापरवाही हादसों को न्योता देती है. दोगुना जुर्माना लगने से लोग सावधान होंगे, अपनी जिम्मेदारी समझेंगे और अपने बच्चों की सुरक्षा पर अधिक ध्यान देंगे.

संबंधित ख़बरें
Cyber Fraud

सावधान! सरकार ने जारी की चेतावनी, तुरंत हटाएं ये खतरनाक मोबाइल ऐप्स, नहीं तो…

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 22 July, 2025 : मिथुन और कर्क राशि के लिए दिन खास, जानें अन्य का हाल..!

banksying

घोस्टिंग से भी खतरनाक! रिलेशनशिप में बढ़ रहा है बैंक्सीइंग का खेल – जानिए कैसे पहचानें इसके संकेत

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home